जीसीएफ से बीपीएमएस के राष्ट्रीय मंत्री की सेवानिवृत्ति आज

जीसीएफ से बीपीएमएस के राष्ट्रीय मंत्री की सेवानिवृत्ति आज


जबलपुर। सुरक्षा संस्थान जीसीएफ में 42 वर्ष सेवाएं देकर भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (बीपीएमएस) के राष्ट्रीय मंत्री व जेसीएम-3 रामप्रवेश सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त होंगे। जीसीएफ श्रमिक संघ ने निर्माणी के कैंटीन हाल में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया है। बीपीएमएस के राष्ट्रीय मंत्री मुकेश सिंह समारोह के मुख्य अतिथि और संगठन मंत्री नरेंद्र तिवारी, श्रमिक संघ के संरक्षक राजेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। यूनियन अध्यक्ष संजय मिश्रा, मनोज धर्मजन, राजेंद्र वर्मा, कमल आनंद, हेमन्त कुमार, अभिषेक साहू, लक्ष्मी पटेल, अखिलेश मेहता, संजय सक्सेना आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


ओएफके से सेवानिवृत्ति आज :


आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में 37 वर्ष सेवाएं देकर 29 फरवरी को गोविंद प्रसाद रजक सेवानिवृत्त होंगे। निर्माणी से सेवानिवृत्त होकर वह अपना समय सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करने में लगाएंगे।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना