जज की पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या करने वाले हत्यारे गनर को सजा-ए-मौत


जज की पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या करने वाले हत्यारे गनर को सजा-ए-मौत







गुड़गांव / जिला कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे कृष्णकांत की पत्नी और बेटे के हत्यारे गनर महिपाल को फांसी की सजा सुनाई है। इससे पहले वीरवार को गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गनर को दोषी करार दिया था। शुक्रवार को कोर्ट में सजा पर बहस हुई और इसके बाद सजा सुनाई गई।

13 अक्टूबर 2018 को जज की पत्नी और बेटे गनर के साथ कार से बाजार खरीदारी करने गए थे। खरीदारी कर वापस आए तो गनर कार के पास नहीं मिला। काफी देर के बाद आया तो मां-बेटे ने नाराजगी जताई। गुस्साए महिपाल ने दिनदहाड़े महिपाल ने जज की पत्नी ऋतु और बेटे ध्रुव की गोली मार दी थी। जज की पत्नी ने एक दिन बाद दम तोड़ दिया था जबकि बेटे ने 10 दिन बाद मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया था। बाजार की इस घटना का लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिए थे। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी थी कि जज के बेटे ध्रुव के साथ गनमैन महिपाल की धक्का-मुक्की हो गई थी। ध्रुव ने रिवॉल्वर छीन ली थी। उससे रिवॉल्वर लेने के चक्कर में गोली चल गई, जिससे यह घटना हुई। इस पर कोर्ट ने कहा कि इसमें दुर्घटना वाली कोई बात नहीं है। वीडियो फुटेज, चश्मदीद व गवाहों के बयान से साफ पता चलता है कि दोषी ने इरादतन हत्या की और सबूतों को नष्ट करने का भी प्रयास किया। यह बेहद गंभीर अपराध है। महिपाल ने 2007 में हरियाणा पुलिस ज्वाइन की थी। उसके दो बच्चे हैं।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image