होली बाद 16 मार्च से बजट सत्र शुरू हो सकता है

होली बाद 16 मार्च से बजट सत्र शुरू हो सकता है


15 से 20 बैठक होने की संभावना


भोपाल / विधानसभा का बजट सत्र इस बार होली के बाद होने की संभावना है। मार्च से शुरू होकर अप्रैल तक सत्र चलने के आसार हैं। होली 10 मार्च को है और उस हफ्ते के बाद ही सत्र होना संभावित है। सूत्रों के अनुसार, 16 मार्च से सत्र शुरू हो सकता है। बजट को मार्च में पारित करना है, इसलिए 31 मार्च के पहले बजट संबंधी सारे कार्य निपटा लिए जाएंगे। अन्य विधेयक व कार्यों के लिए अप्रैल तक बैठकें हो सकती हैं। पूरे सत्र में 15 से 20 बैठकें हो सकती हैं। अमूमन बजट सत्र फरवरी में शुरू हो जाता है।


जानकारी के अनुसार, बजट सत्र के मद्देनजर संसदीय कार्य विभाग के माध्यम से बजट का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। 16 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के पहले दिन की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद 20 मार्च को बजट पेश किए जाने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि 23 मार्च से 30 मार्च तक चर्चा करने के बाद बजट पास किया जा सकता है।



आमतौर पर विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होता है और मार्च में समाप्त होता है। 2006, 2007 तथा 2011 में अपवाद रहा है तब बजट सत्र अप्रैल तक चला। 2006-2007 में तो मार्च-अप्रैल में सत्र चला, लेकिन 2011 में तो फरवरी से बजट सत्र शुरू होकर अप्रैल तक आयोजित किया गया था।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना