गुजरात सरकार बच्चों को 1 मुर्गा और 10 मुर्गियां दे रही

गुजरात सरकार बच्चों को 1 मुर्गा और 10 मुर्गियां दे रही


ताकि इनके अंडे खाकर वे सेहतमंद हों


दाहोद / कुपोषण से जंग के लिए गुजरात में मुर्गा-मुर्गी पालन की मदद ली जा रही है। अतिकुपोषित बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए 1 मुर्गा और 10 मुर्गियां पालने के लिए दी जा रही हैं, ताकि वे इनके अंडे खाकर सेहतमंद हों। ये मुर्गा-मुर्गी पालन की पहल पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है।


दाहोद पशुपालन विभाग के अधिकारी केएल गोसाई ने कहा- अभी 5 तहसीलें पायलट प्रोजेक्ट के दायरे में हैं। हर तहसील में 33 अतिकुपोषित बच्चों को इस योजना के लिए चुना गया है। अच्छे परिणाम रहने पर इसका विस्तार कर पूरे जिले को शामिल किया जाएगा।



शाकाहारी-मांसाहारी का भेद नहीं


दाहोद गुजरात का आदिवासी बहुल जिला है। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने आस्था-धार्मिक विश्वास और जीवनशैली के चलते मांसाहार-शराब से दूरी बना ली है। सरकार की नजर में भले ही अंडा शाकाहार की श्रेणी में है, लेकिन आम लोगों के लिए यह शाकाहार नहीं है। यह नहीं देखा गया है कि संबंधित बच्चे का परिवार शाकाहारी है अथवा मांसाहारी।



एक महीने में 15 से 20 अंडे देती है इस प्रजाति की मुर्गी


कड़कनाथ जाति के मुर्गी-मुर्गे दिए जाने हैं। शीतऋतु में ये मुर्गियां अपने अंडे खुद खा जाती हैं। इसलिए खुद मुर्गियों से ही अंडा बचाने की चुनौती भी है। कड़कनाथ मुर्गी का जीवन काल 6 से 8 महीना होता है। ये मुर्गियां 02-03 दिन के अंतराल पर अंडे देती हैं। इन मुर्गियों से 15 से 20 अंडे मिलने में तकरीबन एक महीना गुजर जाता है।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image