एसिडिटी को काबू करने के घरेलू उपाय

एसिडिटी को काबू करने के घरेलू उपाय



एसिडिटी कोई नई बीमारी नहीं है, लेकिन आधुनिक जीवन शैली के बुरे प्रभाव के कारण इसके खतरे का स्तर बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर खट्टी डकार आना, पेट फूलना, सीने और पेट में जलन एसिडिटी के लक्षण माने गए हैं। साधारण खाना खाने वाले को भी कभी-कभी ऐसा हो सकता है, लेकिन वक्त-बेवक्त खाना खाने वालों के साथ ही ज्यादा स्पाइसी, तला-गला पसंद करने वालों और ज्यादा शराब पीने वालों में यह बीमारी खतरनाक हो सकती है।
डॉ. के अनुसार, पेट के अम्लीय पदार्थों का खाने की नली में आ जाना एसिडिटी का मुख्य कारण होता है। लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहे तो शरीर के अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचता है।
एसिडिटी को काबू करने के घरेलू उपाय
कुछ सरल प्राकृतिक उपायों की मदद से एसिडिटी का इलाज किया जा सकता है। जिन लोगों को अक्सर इसकी समस्या रहती है, वे रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। खाना खाते समय या खाना खाने के ठीक बाद पानी पीने से बचें। खाना खाने के करीब 15 मिनट तक कुछ न खाएं। जब शरीर को पानी की जरूरत होगी, वह अपने आप मांग लेगा।


तुलसी-एसिडिटी के इलाज में तुलसी रामबाण दवा है। जैसे ही एसिडिटी की समस्या हो, तुलसी के कुछ पत्ते चबा लें। तत्काल आराम मिलेगा। इसके अलावा तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर काढ़ा बनाया जा सकता है।


दालचीनी-दालचीनी पाचन के लिए अच्छी होती है। एक कप पानी में आधा चम्मच दालचीनी डालें और उबाल लें। इसको ठंडा होने पर दिन में चार से पांच बार पिएं। सलाद या सूप में दालचीनी का उपयोग किया जा सकता है।


छाछ-छाछ भी एसिडिटी का कारगर उपाय है। छाछ में लैक्टिक एसिड होता है, जो एसिडिटी को सामान्य करने में मदद करता है। छाछ में काली मिर्च और धनिया की पत्तियां मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा छाछ में मेथी बीज का पेस्ट मिलकर सेवन करने से एसिडिटी से होने वाला पेट दर्द दूर हो जाता है।


लौंग-पेट में ज्यादा जलन हो रही है तो लौंग चबाएं। इसके उपयोग का दूसरा तरीका है- लौंग को क्रश कर लें और उतनी ही मात्रा में इलायची मिलाकर खाएं। इससे एसिड की समस्या से निजात पाने में मदद मिलेगी।


इसके अलावा जीरा, अदरक, गुड़ और सौफ को किसी भी रूप में लिया जाए, एसिडिटी में मदद करते हैं।


दूध-दूध गैस्ट्रिक एसिड को स्थिर करता है। कैल्शियम में समृद्द होने के कारण दूध पेट में एसिडिटी बढ़ने से रोकता है।


डॉ. वीके राजलक्ष्मी के अनुसार, जिन लोगों में एसिडिटी की अधिक शिकायत रहती है, उन्हें फल और सब्जियों का सेवन अधिक करने की सलाह दी जाती है। खाना थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं।


दरअसल, एसिडिटी तब होती है जब पेट में मौजूद हाइड्रोक्लोरिक एसिड नामक अम्ल अन्न को टुकड़ों में नहीं तोड़ पाता है। यह अम्ल अपना काम ठीक से कर सके, इसके लिए जरूरी है कि थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाया जाए। इस घरेलू इलाज के बाद भी एसिडिटी बनी हुई है, तो बिना विलंब डॉक्टर को दिखाएं। कई ऐसी दवाएं उपलब्ध हैं जो तत्काल राहत दिलाती हैं।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image