दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को बंधक बनाया, भागा आरोपित

दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को बंधक बनाया, भागा आरोपित


जबलपुर। मझौली क्षेत्र में 22 वर्षीय महिला के घर में जाकर उसके पिता को शराब पिलाई और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की आवाज सुनकर उसके भाई वहां पहुंच गए और आरोपित को कमरे में बंधक बनाकर पुलिस को सूचना दे दी। लेकिन आरोपित भाग निकला।


22 वर्षीय महिला लगभग 4 दिन पहले अपने मायके आई थी। 27 फरवरी की शाम 7 बजे अंतू उर्फ अनंत तिवारी उसके घर पहुंचा और महिला के पिता के साथ शराब पीने लगा। कुछ देर बाद महिला के पिता ने खाना परसने के लिए कहा, जब महिला खाना लेने जा रही थी, तभी पीछे से अंतू भी आ गया और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने मदद के लिए आवाज लगाई, तो उसके भाई आ गए। सभी ने अनंत को पकड़कर एक कमरे में बंद किया और डायल 100 को सूचना दी लेकिन वह पीछे के दरवाजे से भाग निकला।