दोस्त की शादी में भिंड गए बदमाशों के बीच गैंगवार, एक की हत्या

दोस्त की शादी में भिंड गए बदमाशों के बीच गैंगवार, एक की हत्या


मुख्य आरोपी और उसके साथी मौके से फरार


ग्वालियर / दोस्त की शादी में शामिल होने ग्वालियर से भिंड गए दो बदमाशों में हुई गैंगवार में एक की मौत हो गई। हत्या के बाद मुख्य आरोपी आैर उसके साथी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। वारदात अमायन थाना क्षेत्र के बड़ी अंधियारी गांव में हुई। बताया गया है कि मृतक रवि राय और उसकी हत्या का आरोपी अभिमन्यु में दोस्ती और रिश्तेदारी भी थी। लेकिन पैसों के लेनदेन पर दोनों के बीच कुछ समय पहले रंजिश हो गई। शादी समारोह में शुक्रवार को जब दोनों का आमना-सामना हुआ तो विवाद हो गया, जो हत्याकांड में बदल गया। वारदात के बाद फरार आरोपियोें की तलास में पुलिस ने उनके ग्वालियर स्थिति घरों पर दबिश दी। आरोपी नहीं मिले तो पुलिस ने उनके परिजनों को थाने में बैठा लिया।


थाटीपुर में रहने वाले महेंंद्र चौहान के छोटे भाई जितेंद्र की शादी शुक्रवार को उनके पैतृक गांव अमायन के बड़ी अंधियारी में थी। शादी में शामिल होने उसके दोस्त रामदासघाटी निवासी अभिमन्यु राय आैर शील नगर निवासी रवि राय भी पहुंचे। रवि पहले पहुंच गया था। रात 11.45 बजे करीब वह कार्यक्रम स्थल के पास ही बैठा शराब पी रहा था। उसी दौरान अभिमन्यु अपने साथी देवेंद्र राजपूत, गौरव कोहली आैर बल्लू कुशवाह के साथ वहां पहुंचा। रवि आैर अभिमन्यु सामना होते ही झगड़ने लगे। थोड़ी ही देर में अभिमन्यु ने 12 बोर की रायफल से आैर उसके साथियों ने अधिया से फायरिंग शुरू कर दी। इससे एक गोली रवि की जांघ में लगी आैर वह गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर भाग निकले। मौके पर मौजूद लोग घायल रवि को एक कार में डालकर ग्वालियर के लिए रवाना हुए लेकिन उसकी मौत हो गई। अमायन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


चोरी की कार के साथ पकड़ा गया अभिमन्यु, जेल में हुई महेंद्र से दोस्ती


अभिमन्यु और बल्लू कुशवाह 2018 में चोरी की कार में पिस्टल सहित पकड़े गए थे। वहीं रवि पर भी चोरी, लूट के मामले दर्ज हैं। अभिमन्यु और रवि गहरे दोस्त थे। दोनों जब जेल में बंद थे, तभी इनकी दोस्ती महेंद्र चौहान से हुई थी। महेंद्र 2 अप्रैल की हिंसा में गिरफ्तार हुआ था।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image