दिल्ली चुनाव 2020- एग्जिट पोल में खाता नही खुलने पर क्या कहा प्रियंका गांधी 












नई दिल्ली / दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे सबके सामने हैं जिसे देखने पर लगता हैं की कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने जा रहा है। लेकिन बावजुद इसके भी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बिल्कुल निराश नजर नहीं आई। वाराणसी दौरे पर उन्होंने एग्जिट पोल के सवाल को टालते हुए जवाद दिया कि रिजल्ट देखेंगे।
एग्जिट पोल में कांग्रेस का नहीं खुल रहा खाता
एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस का खाता खुल नही पा रहा हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी एक बार फिर से भारी बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है। आप ने बीजेपी को काफी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा अपने वाराणसी दौरे पर थी। उन्होने ये जवाब वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वक्त निकलते हुए दिया। एयरपोर्ट से सीधे वह रविदास जयंती के अवसर पर रविदास जन्म स्थली श्री गोवर्धन के लिए रवाना हो गईं। जहां पर वह लगभग एक घंटा रुकने के दौरान न केवल संत रविदास के दर्शन पूजन करेंगी बल्कि लंगर भी खा सकती हैं।












Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना