धोखाधड़ी के मामले में 3 वर्षो से फरार आरोपी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में 3 वर्षो से फरार आरोपी गिरफ्तार


वारासिवनी पुलिस ने गुरुग्राम (हरियाणा)से किया गिरफ्तार


बालाघाट / वारासिवनी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में पिछले 3 वर्षो  से फरार आरोपी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पकड़े गए आरोपी का नाम रमाकांत पिता मुरारीलाल उपाध्याय उम्र 26 वर्ष निवासी देवीलाल कालोनी गली नं 05 सेक्टर 09 गुरुग्राम थाना जिला गुरुग्राम हरियाणा है।बताया जा रहा है कि वेबसाइट बनाने के नाम पर 20 हजार की धोखाधड़ी किए जाने का यह मामला वर्ष 2017 में दर्ज किया था।इस मामले में वारासिवनी पुलिस को लंबे समय से रमाकांत की तलाश थी।


वेबसाईट बनाने के नाम पर हुई थी धोखाधड़ी 


मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश ने बताया कि 3 वर्षो पूर्व वारासिवनी निवासी आनंद ताम्रकार द्वारा आरोपी रमाकांत उपाध्याय निवासी गुड़गांव हरियाणा के विरुद्ध शिकायत की गई थी कि आरोपी रमाकांत द्वारा प्रार्थी से बालाघाट वार्ता नामक वेब साइट बनाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 20 हजार रुपए ले लिए गए है।वारासिवनी पुलिस द्वारा अनुसंधान के बाद उक्त मामले में अपराध क्रमांक 276/17 धारा 406,420,34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था।प्रकरण में आरोपी रमाकांत के साथ भोपाल निवासी एक अन्य महिला आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे पुलिस द्वारा वर्ष 2018 में गिरफ्तार कर लिया गया था।लेकिन आरोपी रमाकांत अब तक फरार ही था।जिसकी  गिरफ्तारी हेतु वारासिवनी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।वही स्थानीय पुलिस द्वारा साईबर सेल की मदद से फरार आरोपी का पता लगाने की हरसंभव कोशिश की जा रही थी।इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रमाकांत गुरुग्राम में है।जिस पर वारासिवनी पुलिस के उपनिरीक्षक दीपक यादव के नेतृत्व में सेक्टर 09 गुरुग्राम पहुंची पुलिस टीम ने रमाकांत को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस द्वारा रमाकांत को 2 फरवरी को वारासिवनी  न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायायिक अभिरक्षा में उपजेल भेज दिया गया है।


इनकी रही सराहनीय भूमिका:-


3 वर्षो से फरार आरोपी रमाकांत को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक दीपक यादव,प्रधान आरक्षक क्रमांक 793 रमेश तिवारी प्रधान आरक्षक विनोद सिंह ठाकुर आरक्षक गजेंद्र पटले, आर.वीरेंद्र रावतकर,सुजीत कोटागने की सराहनीय भूमिका रही।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना