देविका हत्याकांड में संदेही के करीब पहुंची पुलिस

देविका हत्याकांड में संदेही के करीब पहुंची पुलिस


जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में डेढ़ साल की देविका की हत्या के आरोपित के करीब पुलिस पहुंच गई है। हत्या करने का कारण और सबूत जुटाने के लिए अब आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


संदेहियों से पूछताछ में हुआ खुलासा


मृतका के स्वजन ने कुछ लोगों पर संदेह जताया था। पुलिस ने पहले भी उनसे पूछताछ की थी लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। देविका का शव मिलते ही उसके स्वजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने फिर से उन्हीं संदेहियों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। लेकिन उनसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली। इसके बाद कुछ अन्य संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने पूछताछ में कई गोपनीय जानकारियां दीं। इन जानकारियों से एक व्यक्ति पर पुलिस को संदेह हुआ और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।


 

कारण क्या है, कैसे दिया घटना को अंजामः


संदेही से अभी पूछताछ की जा रही है, जिसमें सबसे पहले कारण के बारे में पूछा जा रहा है। वहीं संदेही पुलिस को भी गुमराह कर रहा है। हत्या का मुख्य कारण क्या है इसका अभी कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। वहीं आरोपित ने घटना को कैसे अंजाम दिया इसके बारे में भी जानकारी ली जा रही है।


यह है मामलाः


16 जनवरी की रात देविका का अपहरण कर लिया गया था। 17 जनवरी को उसके माता-पिता ने तिलवारा थाने में सूचना दी थी। इसके बाद से पुलिस टीम लगातार उसे तलाश रही थी। बुधवार की दोपहर देविका का शव भैरवनगर पहाड़ी के पास कुंए में मिला था। इससे आक्रोशित उसके स्वजन, रिश्तेदार और क्षेत्रीयजन ने गुरुवार को तिलवारा थाने में धरना प्रदर्शन किया था। वहीं पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
दतिया में 1101 कलशों को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा