भूमिपूजन के लिए PM मोदी को करेंगे आमंत्रित

भूमिपूजन के लिए PM मोदी को करेंगे आमंत्रित




 

नई दिल्ली l  राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अगली बैठक अयोध्या में 3 और 4 मार्च को हो सकती है। इसके अलावा ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने अपने हस्ताक्षर का अधिकार ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को सौंप दिया है।

अब नृत्यगोपाल दास की जगह अनिल मिश्र ही किसी भी फैसले पर हस्ताक्षर करेंगे। इस बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास और महामंत्री चंपत राय प्रधानमंत्री से मिलकर ट्रस्ट के पहली बैठक की जानकारी देंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये दोनों सदस्य भूमिपूजन और शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेंगे। इन दोनों के साथ डॉ.अनिल मिश्र भी मौजूद रह सकते हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को ट्रस्ट की मैराथन बैठक हुई थी, जिसमे महंत नृत्यगोपाल दास को ट्रस्ट के अध्यक्ष और चंपत राय को महामंत्री बनाया गया है।

बैठक में राम मंदिर निर्माण और अन्य कार्यो के लिए 9 कमिटियां बनाई गई हैं। सभी सदस्यों को मंदिर निर्माण के सबंध में दायित्व भी सौपा गया है।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना