भिंड में टीके की रस्म में बदली दुल्हन

भिंड में टीके की रस्म में बदली दुल्हन


ससुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई





भिंड- गोहद / शादी से पहले दूल्हे के पिता को दूसरी दुल्हन दिखाई। परिजनों ने दुल्हन की गोद भराई कर दी। 16 जनवरी को शादी हुई तो टीके की रस्म से पहले दुल्हन बदल दी। दूल्हे के परिजन ने दुल्हन बदलने की बात कही तो उनसे कहा गया कि मेकअप से चेहरा बदला हुआ लग रहा होगा। ऐसे में शादी की सभी रस्में पूरी कर दुल्हन दूल्हे के साथ विदा हुई। घर जाकर दूल्हे के परिजन ने देखा तो वाकई में दुल्हन बदली हुई थी। उन्होंने महिला परामर्श केंद्र में शिकायत की।


एसआई रत्ना जैन ने पड़ताल की। एसआई की पड़ताल के बाद गोहद थाना पुलिस ने दूल्हे के पिता की शिकायत पर दुल्हन के पिता, सहयोगियों सहित उस युवती को आरोपित बनाया है, जिसकी गोद भराई रस्म हुई थी।


गोहद टीआई संजय इक्का ने बताया अटेर के बढ़पुरा-बढ़पुरी गांव निवासी युवक ने रिपोर्ट कर बताया कि दिसंबर में संबंधी के दोस्त गोहद के परमाल वैशांदर की बेटी का रिश्ता बेटे के लिए लेकर आए थे। लड़की का नाम भावना बताया गया।


लड़की पसंद आने पर गोद भराई की रस्म पूरी की गई। 16 जनवरी को टीके की रस्म तय की गई। शादी समारोह में 16 जनवरी को टीके की रस्म से पहले दुल्हन को बदल दिया गया। उसके स्थान पर कोलकाता निवासी युवती को दुल्हन का जोड़ा पहना दिया गया।


टीआई का कहना है दूल्हे के पिता ने बताया कि टीके से पहले उन लोगों को दुल्हन बदले जाने का शक हो गया था। इस पर उन्होंने पूछा तो परमाल वैशांदर, पप्पू टेलर, सत्तार खान ने बताया कि मेकअप से चेहरा बदला हुआ लग रहा होगा। शादी की सभी रस्में पूरी कर दुल्हन को घर ले जाया गया। घर जाकर मालूम हुआ कि दुल्हन वाकई में बदली गई है।


इस पर दूल्हे के पिता ने महिला परामर्श केंद्र में शिकायत की। शिकायत केंद्र प्रभारी एसआई रत्ना जैन ने पड़ताल की तो पाया कि शिकायत सही है। इसके बाद शनिवार शाम को गोहद थाना पुलिस ने आरोपित परमाल वैशांदर, रामगोविंद नामदेव, सत्तार खान और भावना पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। टीआई का कहना है कि दुल्हन अभी ससुराल में ही है। मामले में जांच की जा रही है।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
अमन का पैग़ाम देने वाले हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image