भिंड में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या

भिंड में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या


रेलवे स्टेशन के पास झाडिय़ों में मिलें शव





भिंड / शहर के रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटे की खून से सनी हुई लाश मिली है। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शवों को देखकर लोगों को लगा की ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई होगी लेकिन पास जाकर मालूम हुआ की दोनों को गोली मारी गई। मां-बेटे की लाश की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। फिलहाल दोनों डेड बॉडी को पीएम के लिए भिजवाया गया है।


शहर के गोहद चौराहे के नजदीक रेलवे स्टेशन एक महिला और बच्चे की लाश मिली है। दोनों की खून से सनी हुई लाश झाडिय़ों में मिली। महिला की उम्र 27 साल व बच्चा 8 साल का बताया जा रहा है। दोपहर करीब 1 बजे लाशों के बारे में मालूम हुआ। दोनों को गोली मारी गई है। लोगों ने जब लाशें देखी तो उन्हें लगा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई होगी क्योंकि घटना स्थल पटरियों के पास है लेकिन जब पास से लाशों को देखा तो लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि महिला व बच्चे की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाशों को पीएम के लिए भिजवाया और दोनों के बारे में जानकारी ली। फिलहाल लाशों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आस-पास के लोगों का कहना है कि उन्होंने इन्हें आते जाते नहीं देखा। हम यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जानकारी जुटा रहे हैं।


पास-पास मिले दोनों शव
घटना स्थल पर दोनों के शव पास-पास ही पड़े मिले। बच्चे के शरीर से मां की साड़ी लिपटी हुई थी। ऐसा लग रहा है जैसे मां ने अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की हो लेकिन आरोपी ने उसे भी गोली मार दी। बच्चा 8 साल का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों की शिनाख्त करने की कोशिश में है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना