भारतीय रंग में रंगी चीन से आई दुल्हन


भारतीय रंग में रंगी चीन से आई दुल्हन


संगीत सेरेमनी में खूब नाची, मंदसौर के लड़के से की शादी







मंदसौर / मध्यप्रदेश के मंदसौर में रहने वाले सत्यार्थ मिश्रा की शादी पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सत्यार्थ मिश्रा की शादी चीन की लड़की जी हाओ वांग से हो रही है। रविवार को दोनों की शादी हुई है। उससे पहले हिंदू रीति-रिवाज से रस्में निभाई गई। संगीत सेरेमनी के दौरान दुल्हन ने जमकर डांस की है। वहीं, परिवार के लोग भी दुल्हन के साथ सेल्फी लेने में मशगूल हैं।

मंदसौर के सत्यार्थ मिश्रा चीन में पढ़ाई करने गए थे। पढ़ाई के दौरान ही कॉलेज में सत्यार्थ की मुलाकात जी हाओ वांग से हुई। ये मुलाकात दोस्ती में बदल गई। पढ़ाई के पूरी करने के बाद दोनों कनाडा में जॉब कर रहे हैं। मगर धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गया था। सत्यार्थ के घर वाले जब शादी की बात कर रहे थे तो सत्यार्थ ने जी हाओ के बारे में जानकारी दी।

साथ ही अपने परिवार के लोगों से कहा कि मैं जी हाओ से ही शादी करूंगा। कुछ लोगों ने पहले तो सत्यार्थ को दोनों की संस्कृति को लेकर समझाया। लेकिन सत्यार्थ ने उन्हें समझाया कि सब कुछ सही हो जाएगा। उसके बाद दोनों परिवार के लोग शादी के लिए राजी हो गए। पहले तो दोनों की शादी चीन में ही होनी थी। मगर कोरोना वायरस के डर से डर मंदसौर में शादी हो रही है।

दरअसल, सत्यार्थ के पिता मंदसौर में रंगकर्मी और साहित्यकार हैं, जबकि जी हाओ वांग के पिता चीन में बिजनेसमैन हैं। दोनों की मुलाकात पांच साल पहले हुई थी। जब सत्यार्थ कनाडा में मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई करने गया था और जी हाओ वांग वहां से ब्यूटी एडवाइजरी का कोर्स कर रही थी। यहीं दोनों की मुलाकात हुई थी।

शादी के लिए आए हैं पांच लोग:-

चीन से लड़की की शादी के लिए उसके सहित पांच लोग आए हैं। जिसमें मां-पिता, मौसी और मौसेरी बहन है। मंदसौर पहुंचने से पहले लोग ताजमहल घुमने गए थे। मंदसौर में जी हाओ के साथ उसके परिवार के लोग भारतीय कल्चर को सीख रहे हैं। उनके साथ एक ट्रांसलेटर भी आई है जो मंदसौर की रहने वाली हैं और चीन में रहती हैं।

संगीत सेरेमनी में खूब नाची:-

दोनों की शादी दो फरवरी को है। इससे पहले हिंदू रीति-रिवाज से रस्में निभाई जा रही हैं। मेहंदी से लेकर संगीत सेरेमनी तक को दोनों परिवार के लोगों ने खूब एंज्वॉय किया है। इस दौरान दुल्हन बनी जी हाओ ने भी दूल्हे सत्यार्थ के साथ जमकर डांस की है। जी हाओ को लोग प्यारा से डोरा भी बुलाते हैं। इस शादी से परिवार के लोग भी बहुत खुश हैं।

सेल्फी के लिए भीड़:-

इस शादी की चर्चा पूरे मंदसौर शहर में हो रही है। परिवार के साथ-साथ बाहर से आए लोगों में भी दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की भीड़ लगी है। चीन से आए सभी लोग भारतीय रंग में रंगे हुए हैं। भारतीय संस्कृति को वह बहुत ही बारीकी से सीख रहे हैं। साथ ही लोगों से घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे हैं। मंदसौर के एक रिसॉर्ट में रविवार को दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image