भाेपाल में 10.2 व 15 शहरों में 10 डिग्री से भी नीचे गिरा पारा

भाेपाल में 10.2 व 15 शहरों में 10 डिग्री से भी नीचे गिरा पारा


भाेपाल / उत्तर से आई सर्द हवा से फिर ठंड बढ़ गई है। भाेपाल में काेल्ड डे जैसे हालात रहे। यहां दिन का तापमान 1 डिग्री लुढ़ककर 22.3 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। बैतूल, गुना, शाजापुर और खजुराहाे में काेल्ड डे रहा। भाेपाल में रात का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के 15 शहराें में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। माैसम विशेषज्ञ एसके नायक ने बताया कि रविवार काे भी एेसी ठंड पड़ेगी। साेमवार से तापमान में मामूली बढ़ाेतरी हाेने की संभावना है।


फरवरी में ठंड का रिकाॅर्ड



  •  भाेपाल में 11 फरवरी 1950 काे रात का तापमान सबसे कम 1.7 डिग्री दर्ज किया गया था। 

  •  पिछले 10 साल में 2012 में 10 फरवरी काे यह 5.4 डिग्री दर्ज था। 

  •  9 फरवरी 2019 काे भी यह 5.8 डिग्री रहा था।


ऐसी रही पारे की चाल





















































रीवा    6.4 डिग्री
 
बैतूल    6.8 डिग्री
 
खजुराहाे    7.0 डिग्री
 
दतिया    7.1 डिग्री
 
ग्वालियर    7.2 डिग्री
 
धार    7.9 डिग्री
 
रायसेन    8.0 डिग्री
 
सीधी    8.0 डिग्री
 
खरगाेन    8.2 डिग्री
 
पचमढ़ी    8.4 डिग्री
 
टीकमगढ़    8.4 डिग्री
 
शाजापुर    8.6 डिग्री

Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना