बठिंडा केंद्रीय जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े

बठिंडा केंद्रीय जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े


एक का सिर फटा, छह कैदी घायल


बठिंडा / केंद्रीय जेल में कैदियों के दो गुटों में रविवार को झड़प हो गई। जिसमें दोनों गुटों के 6 लोग जख्मी हो गए। सभी को जेल प्रशासन की ओर से सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां एमएलआर करवाए बिना जेल पुलिस सभी को उपचार करवाने के बाद वापस जेल ले गई।


बता दें कि शनिवार को एक कैदी गुरविंदर का दूसरे कैदी मंगल सिंह ने सिर फाड़ दिया था। उस समय दोनों कैदियों के साथियों के बीच बचाव के दौरान कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया था लेकिन रविवार को दोनों गुटों के कैदियों में झड़प हो गई।


घायलों की पहचान प्रवीण सिंह वासी बरेटा मंडी, सुरजीत सिंह वासी बुर्ज महिमा, करणजीत सिंह वासी मक्खू, परविंदर सिंह वासी पटियाला, मल्लू सिंह वासी धोबियाना बस्ती व रणवीर सिंह वासी खेता सिंह बस्ती के तौर पर हुई है।