बजरी के ट्रेक्टर के नीचे दबने से हुई मौत के मामले में आरोपी को 1 साल की जेल

बजरी के ट्रेक्टर के नीचे दबने से हुई मौत के मामले में आरोपी को 1 साल की जेल







शिवपुरी। आज एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ एक साल की सजा और 1 हजार रूपए के जुर्माने से दंडित किया है। इस मामले की पैरवी शासन की और से लोक अभियोजक विशाल कावरा ने की।

अभियोजक के अनुसार घटना दिनांक 14 मार्च 2016 को फरियादी ज्ञान सिंह एवं उसका भाई प्रताप, बसंत अभियुक्त महेंद्र उर्फ बंटी के ट्रैक्टर पर बजरी भरने के लिए ग्राम गुरिच्छा में पार्वती नदी के गोमचिया घाट पर गए थे।

नदी में ट्रैक्टर बजरी भरने के पश्चात अभियुक्त ने प्रताप को ट्रैक्टर के बंपर पर बैठा लिया था। अभियुक्त द्वारा तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर पलटा दिया जिससे प्रताप की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मृत्यु हो गई थी।

पुलिस थाना गोवर्धन द्वारा मृतक प्रताप की मृत्यु के संबंध में मर्ग क्रमांक 4/16 पंजीबद्ध किया गया मृतक की मृत्यु जांच में उपस्थित होने हेतु साक्षी गण को सफीना फार्म जारी किया। मृतक का नक्शा लाश पंचायत नामा बनाया। मृतक का शव परीक्षण प्राप्त किया।


फरियादी ज्ञान सिंह की सूचना पर अभियुक्त महेंद्र उर्फ बंटी के विरुद्ध तेजी व लापरवाही से वाहन पलटा कर प्रताप की मृत्यु कारित करने के संबंध में थाना गोवर्धन का अपराध क्रमांक 25/16 अंतर्गत धारा 304 ए भारतीय दंड संहिता का प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रथम सूचना प्रतिवेदन लेख की।


फरियादी की निशा देही पर घटनास्थल का नक्शा मौका पंचनामा बनाया। घटनास्थल से साक्षी ज्ञान सिंह वह लाल किशन के समक्ष महिंद्रा ट्रैक्टर बिना नंबर कर जप्त कर जप्ती पंचनामा बनाया। साक्षी गण के कथन लेख किए गए। अभियुक्त को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी पंचनामा बनाया एवं वाहन मालिक को धारा 133 एम.व्ही. एक्ट का नोटिस दिया।

प्रकरण में अनुसंधान पूर्ण होने के उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पोहरी में पेश किया। प्रकरण में विचारण उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त महेंद्र उर्फ बंटी पुत्र तेज सिंह तोमर को अंतर्गत धारा 304-ए भादवि में 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 के अर्थदंड से दंडित किया। प्रकरण में पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पोहरी विशाल काबरा द्वारा की गई।





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना