अव्यवस्था के चलते स्वास्थ्य विभाग की पीएस ने कार्रवाई की

अव्यवस्था के चलते स्वास्थ्य विभाग की पीएस ने कार्रवाई की


सीएमएचओ और सिविल सर्जन को हटाया


ग्वालियर / स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव डाॅ. पल्लवी जैन गोविल ने बड़ी सर्जरी करते हुए सीएमएचओ डाॅ. मृदुल सक्सेना और सिविल सर्जन डाॅ. वीके गुप्ता को पद से हटा दिया। कई बार चेतावनी देने के बाद भी जिले के अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा था। डाॅ. एसके वर्मा (पैथोलाॅजिस्ट) को प्रभारी सीएमएचओ और डाॅ. डीके शर्मा (मेडिकल विशेषज्ञ) को प्रभारी सिविल सर्जन का दायित्व दिया गया है, जबकि डाॅ. सक्सेना और डाॅ. गुप्ता को जिला चिकित्सालय ग्वालियर में पदस्थ किया गया है।


डाॅ. पल्लवी जैन गोविल ने बैठक में कहा कि ग्वालियर में स्वाइन फ्लू और मलेरिया से कई लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमएचओ और सिविल सर्जन कुल बजट का 50 फीसदी भी उपयोग नहीं कर पाए। अधिकारियों में इच्छाशक्ति की कमी से व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा।


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना