2 अहमदाबाद और 1 राजकोट के अस्पताल में भर्ती

 2 अहमदाबाद और 1 राजकोट के अस्पताल में भर्ती


1 की रिपोर्ट पॉजीटिव होने की संभावना


अहमदाबाद / चीन से आए कोरोनावायरस के दो संदिग्धों काे एसवीपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों के ब्लड सेंपल पुणे लैब भेज गए हैं। इन दोनों में से एक की रिपोर्ट पॉजीटिव होने की संभावना है।



ब्लड सेंपल पुणे भेजे गए
इस संबंध में एएमसी के हेल्थ विभाग के अधिकारी डॉ. भाविन सोलंकी ने भास्कर को बताया कि अहमदाबाद की एसवीपी हॉस्पिटल में दो संदिग्ध भर्ती हुए हैं। इनके ब्लड सेंपल पुणे लेब भेजे गए हैं। दूसरी ओर 2 फरवरी को चीन से आई जैतपुर की युवती में कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई देने पर उसे राजकोट की सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसके भी ब्लड सेंपल पुणे भेजे गए हैं।



कोरोना के लक्षण दिखे
चीन से आए दोनों व्यक्तियों में कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई दिए, तो उन्हें आईसोलेशन वार्ड में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। रविवार की दोपहर तीन बजे दोनों के ब्लड सेंपल पुण लेब भेजे गए। इन दोनों में से एक व्यक्ति यहां कई लोगों के सम्पर्क में आने की चर्चा है। इसी की रिपोर्ट पॉजीटिव आने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो यह रोग अन्य लोगों में फैल सकता है।