युवा दिवस पर युवाओं एवं बुजुर्गों ने दिखाया जोश

, मिनी मैराथन दौड़ हुई





 

सारंगपुर / एक कदम स्वास्थ्य के अंतर्गत रविवार को विवेकानंद जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य में मास्टर माइंड स्कूल द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों सहित नगर एवं नगर के आसपास के क्षेत्रों से 400 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

मिनी मैराथन 5 व 10 किलोमीटर की रखी गई थी। इसमें 5 किलोमीटर में सुमित चंद्रवंशी, हर्ष चौरसिया एवं अनुराग सिंह तोमर ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर बाजी मारी। 10 किलोमीटर में प्रथम स्थान पर अर्जुन गवली रहे, जिन्हें ट्रॉफी के साथ 2001 रुपए, द्वितीय स्थान पर योगेश सोलंकी को 1500 रुपए एवं तृतीय स्थान पर तोहित अंसारी रहे जिन्हें 1000 के चेक प्रदान किए गए। 10 किलोमीटर की दौड़ को 65 मिनट से कम समय में पूर्ण करने वाले 12 बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी को चेक प्रदान किए गए। यह जानकारी विद्यालय के संचालक चंद्र प्रकाश पाटीदार ने दी।

मैराथन दौड़ में बच्चों व युवाओं ने दिखाया उत्साह।




Popular posts
कुख्यात गुर्जर गैंग का 5 हजार का इनामी डकैत हथियार सहित गिरफ्तार
Image
MP पुलिस के जांबाज अफसर ओर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मोहिंदर कंवर परिणय सूत्र में बंधे
Image
जौरासी आतरी तिराहे के पास लगे जंगल के ऊपर किसी अज्ञात की लाश
Image
दतिया में 1101 कलशों को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image