स्कूल में टीआई बोले- नशे में वाहन नहीं चलाएं

, तो 9वीं के छात्र ने कहा- शराब तो पुलिस ही बिकवाती है



भिलाई / 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठवें दिन जिला पुलिस के अधिकारियों ने पहली बार 100 स्कूल -कॉलजों के 37 हजार छात्र-छात्राओं को एक साथ यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। यह पहली बार होगा जब आईजी, एसएसपी से लेकर थाना प्रभारियों की ड्यूटी बच्चों को एक घंटे पढ़ाने के लिए लगाई गई थी।



दुर्ग स्थित मल्टीपर्पज स्कूल में एक बच्चे की बात सुनकर हंसी का माहौल बन गया। यहां भट्टी टीआई भूषण एक्का की बच्चों को पढ़ाने की ड्यूटी लगी थी। टीआई बच्चों को यातायात नियम और सायबर अपराध का पाठ पढ़ा रहे थे। जैसे ही टीआई ने बच्चों को कहा कि शराब पीकर वाहन नहीं चलाना चाहिए। बस फिर क्या था, पुलिस अधिकारी की बात सुनते ही 9वीं कक्षा का छात्र खड़ा हुआ और हैरान करने वाली बात कह दी। बच्चे ने तपाक से कहा कि शराब की बिक्री तो पुलिस ही करवाती है।


यह सुनते ही क्लास में हंसी का माहौल बन गया। बाद में टीआई ने सभी बच्चों को बताया कि अक्सर इस उम्र में बच्चे गलत कामों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इस वजह से नशे की गिरफ्त में जकड़ जाते हैं। शराब बेचने का फैसला राज्य शासन का होता है। पुलिस अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करती है। दुर्ग स्थित मल्टीपर्पज स्कूल में ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते अफसर।


पहली बार 100 पुलिस अधिकारी बने टीचर


आमतौर पर लॉ एंड आर्डर के साथ यैलो ड्यूटी में पुलिस ज्यादा समय बिताती है। पहली बार होगा जब सभी पुलिस अधिकारी एकजुट हुए और जागरुकता अभियान का हिस्सा बनकर बच्चों को नियमों की क्लास लेने पहुंच गए। इसका मुख्य उद्देश्य था कि युवाओं को नियमों के प्रति जागरूक कर सके। इससे युवा नियमों का पालन भी करेंगे और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए कहेंगे।


आईजी विवेकानंद ने ली 600 बच्चों की क्लास


बीआईटी कॉलेज पहुंचे आईजी विवेकानंद सिन्हा ने 625 छात्र-छत्राओं की लगभग 1 घंटे तक क्लास ली। इस दौरान पावर पाइंट प्रेजेन्टेशन, शार्ट विडियो फिल्म,रोड़ संकेत, इलेक्ट्रानिक सिग्नल, रोड़ सेफ्टी प्लान मे एजुकेशन, इंजीनियरिंग, इंफोर्समेंट, इमरजेंसी केयर व गुड व सेमेरिटन से संबंधित जानकारी दी। शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने शपथ दिलाई गई। सेक्टर-7 स्थित कॉलेज में एसएसपी अजय यादव बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना