सड़क निर्माण के लिए बिना अनुमति के गोचर भूमि से अवैध रूप से निकाली जा रही मुरम


हरपालपुर / फोरलेन सड़क का निर्माण कर रही पीएनएसी कंपनी द्वारा अवैध रूप से बिना अनुमति अधिकारियों की मिली भगत से गौचर भूमि से मुरम का उत्खनन किया जा रहा है। कंपनी द्वारा खनिज विभाग से मुरम निकालने के लिए किसी भी खदान का आवंटन नहीं कराया है। सबकुछ जानते हुए भी अधिकारियों द्वारा कंपनी पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।






ग्राम पंचायत करारा गंज के सरपंच द्वारा ठेकेदार को अवैध रूप से खुदाई के लिए रोका गया और इसकी शिकायत तहसीलदार और थाने में की गई। जिले में मुरम खदानों पर प्रतिबंध होने के बावजूद पीएनसी के ठेकेदार द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से मुरम का उत्खनन किया जा रहा है। यह बड़ी मात्रा में निकाली गई मुरम सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही है। कंपनी को मुरम खुदाई के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई, इसके बावजूद वह सड़क निर्माण में मुरम का उपयोग कर रही है। यह मुरम कहां से आ रही है, प्रशासन ने इसकी जानकारी करने की भी कोशिश नहीं की। जिससे ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं। वह मुरम का बेतहाशा उत्खनन कर लाखों करोड़ों के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं।

सरपंच ने की शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

ग्राम पंचायत करारागंज के सरपंच कैलाश प्रजापति ने बताया कि बीते रोज मैंने मौके पर जाकर देखा तो पीएनसी के ठेकेदार मोहन यादव द्वारा अवैध रूप से गोचर की भूमि पर मुरम का उत्खनन किया जा रहा था। मैंने इसकी शिकायत तहसीलदार एवं थाने में लिखित रूप से की उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया। लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।

कंपनी के अधिकारी बोले-जानकारी नहीं

इस संबंध में पीएनसी कंपनी के प्रभारी अधिकारी अजयपाल सिंह का कहना है कि हमारे ठेकेदार द्वारा गौचर भूमि को खोदा जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। मैं पता लगवाता हूूं। अगर ऐसा है तो बंद कराया जाएगा।

अधिकारी बोले-कार्रवाई करेंगे



ग्राम पंचायत करारागंज के सरपंच कैलाश प्रजापति ने बताया कि बीते रोज मैंने मौके पर जाकर देखा तो पीएनसी के ठेकेदार मोहन यादव द्वारा अवैध रूप से गोचर की भूमि पर मुरम का उत्खनन किया जा रहा था। मैंने इसकी शिकायत तहसीलदार एवं थाने में लिखित रूप से की उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया। लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।

कंपनी के अधिकारी बोले-जानकारी नहीं

इस संबंध में पीएनसी कंपनी के प्रभारी अधिकारी अजयपाल सिंह का कहना है कि हमारे ठेकेदार द्वारा गौचर भूमि को खोदा जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। मैं पता लगवाता हूूं। अगर ऐसा है तो बंद कराया जाएगा।




Popular posts
MP पुलिस के जांबाज अफसर ओर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मोहिंदर कंवर परिणय सूत्र में बंधे
Image
कुख्यात गुर्जर गैंग का 5 हजार का इनामी डकैत हथियार सहित गिरफ्तार
Image
जौरासी आतरी तिराहे के पास लगे जंगल के ऊपर किसी अज्ञात की लाश
Image
दतिया में 1101 कलशों को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image