रॉजर बिन्नी की रेप्लिका नजर आ रहे निशांत दाहिया

, टीम 83 के आठवें खिलाड़ी का लुक आया सामने



बॉलीवुड / 1983 के वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रॉजर बिन्नी का लुक रिवील किया है। कबीर खान द्वारा निर्देशित '83' निश्चित रूप से 2020 की सबसे प्रतीक्षित फिल्म है जिसमें वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठित जीत को दिखाया जाएगा। इसके पहले एक्टर जीवा, चिराग पाटिल, साकिब सलीम, जतिन सरना, ताहिर राज भसीन, दिनकर शर्मा और रणवीर सिंह का लुक रिलीज किया जा चुका है।


दीपिका भी होंगी फिल्म में : रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका में, सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नजर आएंगी।


देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में चिन्हित फ़िल्म '83' को 10 अप्रैल 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। 


83 की स्टार कास्ट




  1. श्रीकांत बने एक्टर जीवा


    श्रीकांत के रोल में फिल्म में एक्टर जीवा नजर आएंगे। मेकर्स ने दूसरे दिन जीवा का लुक शेयर किया। जिसमें उन्हें मैन ऑफ द आवर कहा है। 




  2. सुनील गावस्कर के रोल में ताहिर राज भसीन


    मेकर्स ने 11 जनवरी को टीम इंडिया के खिलाड़ी सुनील गावस्कर का रोल कर रहे ताहिर का लुक शेयर किया था। रणवीर की तरह ही पहली झलक में इन्हें भी पहचान पाना मुश्किल ही है। 




  3. जिम्मी बने साकिब सलीम


    फिल्म में मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका साकिब सलीम निभा रहे हैं। जिनका लुक तीसरे दिन शेयर किया गया। लुक के साथ कैप्शन में लिखा है- जिम्पा से मिलिए। जिन्हें कमबैक किंग के नाम से जाना जाता है। मोहिंदर जिम्मी अमरनाथ। 




  4. यशपाल शर्मा के रूप में जतिन


    टीम इंडिया के निडर बैट्समैन यशपाल शर्मा के रूप में जतिन सरना का लुक सामने आया। यशपाल के बारे में मशहूर है कि उस वक्त वे अकेले ही गेम को इंडिया के पक्ष में मोड़ देने का माद्दा रखते थे। 




  5. पिता संदीप की भूमिका में बेटा चिराग


    फिल्म में अपने ही पिता संदीप पाटिल की भूमिका में चिराग पाटिल नजर आएंगे। चिराग का लुक रिवील करते हुए मेकर्स ने लिखा है- हार्ड हिटिंग हैंडसम बैट्समैन जो विपक्षी टीम को नष्ट कर सकता है। मुंबई का रेतीला तूफान। 




  6. दिनकर शर्मा बने कीर्ति आजाद


    कीर्ति आजाद के रूप में दिनकर शर्मा का लुक मेकर्स ने रिवील किया था। इसमें उन्हें शरारती डेविल कहा गया है। साथ ही लिखा है कि इनके सामने कोई पल निराश नहीं रह सकता। 





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना