पुणे से जयपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

, सभी यात्री सुरक्षित



पुणे / पुणे से जयपुर जाने वाले इंडिगो फ्लाइट(6E-6124) की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। यह फ्लाइट सुबह  4:26 बजे पुणे से जयपुर से निकली थी और मुंबई में इसे 4. 43 मिनट पर लैंड करवाया गया। इंडिगो एयरलाइन्स के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि यह एक आपातकालीन लैंडिंग थी। इसलिए माना जा रहा है कि जहाज में बड़ी खराबी के चलते यह लैंडिंग करवाई गई है। फिलहाल इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।


लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6129 से सुबह 7:34 बजे जयपुर के लिए रवाना कर दिया गया।  जब भी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेअर की जाती है, तो कई एंबुलेंस को स्टैंडबाई पर हवाई अड्डे पर पहुंचा दिया जाता है।  फिलहाल प्लेन की जांच की जा रही है।