, 4 आरोपी हुए गिरफ्तार
पुणे / पार्किंग विवाद में एक कार शोरुम के कर्मचारी पर 12 जनवरी को हुए जानलेवा हमले का अब एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सड़क किनारे बैठे शख्स पर चार लोग जानलेवा हमला करते नजर आ रहे हैं। इस हमले में कर्मचारी के सिर और हाथ में चोट आई थी।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना खराड़ी इलाके में हुई है। इसमें एक कार शोरुम के रिलेशनशिप मैनेजर अर्पित रमेश राउत पर हमला हुआ है। अर्पित और आरोपियों के बीच शोरुम के बाहर बाइक पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। मामला हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद अर्पित वापस अपन शोरुम में चले आये और दोपहर को लंच टाइम में जब वे चाय पीने के लिए एक रेस्टोरेंट में बैठे थे तो पांच लोगों ने वहां पहुंच उनपर जानलेवा हमला किया।
सभी चारों आरोपी गिरफ्तार
इस घटना के बाद चन्दन नगर पुलिस स्टेशन में खराड़ी निवासी 31 वर्षीय राउत ने प्रतीक गजानन चव्हाण (23), अक्षय एकनाथ कावरे (21), रोहित मिलिंद खैरे (20) और मनोज अभिमान कानडे (20) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चंदन नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर खटके ने बताया, 'आरोपियों के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास), 323, 324 (खतरनाक हथियारों से स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग), 427, 143 और भारतीय दंड संहिता की धारा 147 और 148 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें सभी चार आरोपी गुरुवार को गिरफ्तार हो चुके हैं।"