पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की



नोएडा / सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन में पारिवारिक विवाद को लेकर पति से हुए झगड़े के बाद मंगलवार रात सोसायटी की 14वीं मंजिल से कूदकर एक महिला गीता बिष्ट ने आत्महत्या कर ली। घायल महिला को सोसाइटी के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

सुपरटेक केप टाउन सोसायटी में प्रमोद बिष्ट अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। प्रमोद बिष्ट गुड़गांव स्थित एक कंपनी में मैनेजर हैं। पुलिस के अनुसार प्रमोद बिष्ट और उनकी पत्नी गीता बिष्ट के बीच कोई पारिवारिक विवाद चल रहा था। 

मंगलवार रात को खाना खाते वक्त हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार रात में प्रमोद और उसकी पत्नी गीता और दोनों बच्चे मंगलवार को खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद गीता ने खाना छोड़ बालकनी से छलांग लगा दी। पति और 11 और 5 साल के बच्चों को इसका पता नही चला। गीता नीचे गिरी तो सोसायटी के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने जाकर पति को गीता के कूदने की जानकारी दी।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image