ऑस्कर नॉमिनी जोकिन फीनिक्स के होंठ पर निशान का टीवी प्रेजेंटर ने उड़ाया मजाक

, आलोचना के बाद माफी मांगी



हॉलीवुड / अमेरिकन टीवी प्रेजेंटर वेन्डी विलियम्स ने अपने शो में जोकिन फीनिक्स के होंठ का मजाक उड़ाया। हालांकि जबरदस्त आलोचना के बाद उन्होंने अपनी इस हरकत के लिए ट्विटर पर माफी मांगी। वहीं, क्लेफ्ट लिप एंड पेलेट एसोसिएशन ने माफी को नाकाफी बताया। जोकिन को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है।


वेंडी शो में गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स में जोकिन के बेस्ट एक्टर खिताब जीतने पर बात कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने अपने होंठ को छूते हुए एक्टर के निशान का मजाक बनाया। वहीं संबंधित एसोसिएशन ने कहा कि, वेंडी की ट्विटर पर माफी काफी नहीं है। स्पोक्सपर्सन एना मार्टिनडेल ने बीबीसी से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने लाखों लोगों के सामने अपने शो पर ऐसा किया, मुझे लगता है कि शो पर ही उन्हें माफी मांगनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि, वेंडी जिस तरह से शो पर बात कर रहीं थीं, इससे साफ होता है कि वे एक्टर का मजाक उड़ाना चाहतीं थीं। एना ने कहा कि हम और हमारे जैसे कितने ही संगठन मेहनत कर लें, लेकिन कभी भी टीवी जैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाएंगे।


92वें एकेडमी अवॉर्ड्स में साल की सबसे चर्चित हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' को बेस्ट एक्टर, पिक्चर और डायरेक्टर समेत 11 बड़ी कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। फिल्म साल 2019 में बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म थी।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image