नक्सलियों के कैंप में पहुंची पुलिस, आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद 12 संदिग्ध गिरफ्तार

, ब्लास्ट में जवान घायल



जगदलपुर / छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बस्तर सीमा पर बुधवार शाम पुलिस ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोल दिया। अचानक अपने को घिरा देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की। करीब आधा घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। इस दौरान आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व फोर्स) का एक जवान घायल हाे गया। वहीं जवानों ने 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनके नक्सली होने की आशंका है। 


नक्सलियों की सूचना पर सर्चिंग के दौरान पहुंचे जवान कैंप तक




  1.  


    जानकारी के मुताबिक,  कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों के किलेपाल मुंडानार के जंगलों में मौजूदगी की खबरों के बीच पुलिस को मिली थी। इस पर  जवान ने बुधवार को इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग शुरू की। शाम करीब चार बजे के जवान नक्सलियों के कैंप तक पहुंच गए। जिस स्थान पर नक्सलियों ने कैंप बनाया था वह बस्तर और दंतेवाड़ा की सरहद पर पड़ता है। जैसे ही जवान कैंप के पास पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलाबारी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। 


     




  2.  


    इसके बाद जवानों ने कैंप को ध्वस्त कर दिया और मौके से करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि ये सभी संदिग्ध हैं और इनके नक्सली होने की आंशका है। जवानों ने यहां से भारी मात्रा में सामग्री भी बरामद की है। अफसरों के अनुसार सहायक आरक्षक योगेश पांडेय नक्सलियों की लगाई आईईडी की चपेट में आ गया। घटना में उसे चोट पहुंची है। ब्लास्ट के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है। 


     




  3. बीजापुर 4 गाड़ियों को नक्सलियों ने फूंका 


     


    बीजापुर. सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। कुटरू थाना से 10 किमी दूर पीएमजीएसवाई के तहत केतुलनार से मंडीमरका तक 5 किमीर मिट्टी मुरुम सड़क का काम चल रहा था। बुधवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच कुछ नक्सली निर्माण स्थल में आ धमके और काम बंद करने को कहा। नक्सली काम में लगे मजदूरों को वहां से जाने कहा और वहां खड़ी 6 गाड़ियों में एक जेसीबी, एक ग्रेडर, एक ट्रैक्टर और एक टैंकर को आग के हवाले कर दिया। 





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन