नाथ सरकार सैलानियों को आकर्षित करने बनाएगी टूरिज्म सर्किट

नाथ सरकार सैलानियों को आकर्षित करने बनाएगी टूरिज्म सर्किटभोपाल / मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत अब टूरिज्म सर्किट बनाने की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि इसमें नए कई स्थानों को भी शामिल किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि जो भी पर्यटक प्रदेश में आएं वे कुछ दिन तक रुक कर एक स्थान की जगह अन्य पर्यटक स्थलों का भी भ्रमण करंे। यही वजह है कि सरकार अब प्रदेश में टूरिज्म सर्किट तैयार करने पर काम कर रही है। खास बात यह है कि इस सर्किट में नए धार्मिक, प्राकृतिक और वाइल्ड लाइफ स्थानों को भी शामिल किया जा रहा है। दरअसल मप्र मध्यप्रदेश की सीमा सात राज्यों से लगी हुई है। इसके बावजूद अन्य राज्यों की तुलना में पर्यटक कम आते हैं। दिल्ली से खजुराहो आने वाले पर्यटक यहां से राजस्थान या फिर दूसरे राज्य चले जाते हैं। जबकि, खजुराहो के आसपास ओरछा, ग्वालियर सहित अन्य पर्यटन स्थल है। पन्ना नेशनल पार्क भी खजुराहो के पास है। सर्किट बनने से पर्यटकों का रुझान इन स्थानों की ओर बढ़ सकेगा।



धार्मिक, हेरिटेज और ईको सर्किट भी
महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू, मोहनखेड़ा और सिंगाजी को मिलाकर धार्मिक पर्यटन सर्किंल बनेगा। रामवन गमन पथ को लेकर भी सरकार गंभीर है। भगवान राम मध्यप्रदेश जिन मार्गों से चले उनकी विकसित किया जाना है। रास्ते के धार्मिक स्थलों को भी विकसित किया जाएगा। ट्राइबल टूरिज्म के लिए अलग से सर्किट तैयार किया जा रहा है। इसी के साथ ही हेरिटेज सर्किट और ईको सर्किट पर भी तैयार हो रहे हैं।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image