मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- हर साल होगा युवा महोत्सव का आयोजन

, बनेगा राजीव युवा मितान क्लब



रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे युवा महोत्सव का मंगलवार की शाम समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मिनिस्टर की टीम भी थी। इन्हीं में से रविंद्र चौबे ने मंच से अपने सम्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम पहली बार प्रदेश में आयोजित किया गया। यह आखिरी बार नहीं होना चाहिए। इसके बाद सम्बोधित करने आए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आखिरी बार नहीं होगा, बल्कि हर साल युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। हर साल 12 से 14 जनवरी के बीच यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रतिभागियों को भत्ते के तौर पर 500 रुपए देने की घोषणा की। 
 


मिली नई सुविधाएं
कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब का लोगो भी लॉन्च किया गया। यह क्लब गांव-गांव में गठित किया जाएगा। गांव के युवा इस क्लब के मेंबर होंगे। इस क्लब का मकसद युवाओं को शिक्षा, खेल, मनोरंजन और रोजगार सम्बंधी गतिविधियों का माहौल देना होगा। मुख्यमंत्री ने इस क्लब को हर महीने 10 हजार रुपए देने की घोषणा करते हुए युवाओं को इससे जुड़ने को कहा। कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार की जानकारी देने वाले मोबाइल एप रोजगार संगी को भी लॉन्च किया गया। इसमें कामगारों की जानकारी होगी। साथ ही कहां रोजगार के अवसर मौजूद हैं वह भी पता चल सकेगा। 


कुछ प्रमुख प्रतियोगिता में यह रहे विजेता 


फुगड़ी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में सोनी यादव (बलौदाबाजार), महिला वर्ग में रेणूका (धमतरी), 40 वर्ष से अधिक समूह में राधा (कबीरधाम) ने जीत हासिल की। 


लोकनृत्य में रायपुर, 40 वर्ष से अधिक समूह में राजनांदगांव


लोकगीत में राजनांदगांव, 40 वर्ष से अधिक समूह में बालोद


बस्तरिया लोक नृत्य विधा में कोण्डागांव, 40 वर्ष से अधिक समूह में नारायणपुर


सुआ नृत्य विधा में सूरजपुर, 40 वर्ष से अधिक समूह में बेमेतरा


राऊत नाच विधा में गरियाबंद,40 वर्ष से अधिक समूह में बलौदाबाजार


करमा नाच विधा में रायगढ, 40 वर्ष से अधिक समूह में कबीरधाम


डंडा नाच विधा में सूरजपुर, 40 वर्ष से अधिक समूह में बेमेतरा


पंथी नृत्य विधा में रायपुर40 वर्ष से अधिक समूह में  बेमेतरा


सरहुल नृत्य में सूरजपुर, 40 वर्ष से अधिक समूह में कोरबा


छत्तीसगढ़ी व्यंजनों पर आधारित फूड फेस्टिवल की प्रतियोगिता में नारायणपुर, 40 वर्ष से अधिक समूह में कबीरधाम


गेड़ी दौड़ प्रतिस्पर्धा में रामलाल मरकाम (कोंडागांव),40 वर्ष से अधिक समूह में  पूनाराम पनागर (कबीरधाम)



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना