मप्र राज्य कर्मचारी संघ की हुई बैठक

, संगठन को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा







ओरछा / मप्र राज्य कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी व साधारण सभा की बैठक का आयोजन स्थानीय पर्यटक धर्मशाला में किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती देने पर बल दिया। बैठक का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री केपी सिंह, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप इंग्ले प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नन्दकिशोर नापित ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री केपी सिंह ने कहा कि जब तक हम संगठित हैं, तभी तक हम सब में शक्ति है। यदि हम संगठित नहीं रहे तो हमारा महत्व खत्म हो जाएगा। इसलिए सभी कर्मचारी संगठित रहकर अपने कर्तव्य का निर्वाह सही ढंग से करें। इस मौके पर नन्दकिशोर नापित सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष लाखन सिंह बुंदेला, राघवेंद्र सिंह, देवानंद विश्वकर्मा, राजेन्द्र शर्मा, अनिल सहित कई लोग मौजूद थे।






Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना