ममता फिर कलंकित: 4 माह के मासूम को कुएं में फैंककर फरार कलयुगी मां

ममता फिर कलंकित: 4 माह के मासूम को कुएं में फैंककर फरार कलयुगी मां, नव वर्ष पर गांव में मातम


बदरवास / खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवारा से आ रही है। जहां आज एक मां ने ममता को फिर से कंलकित कर दिया है। जहां कलयुगी मां ने अपने ही 4 माह के बेटे को कुएं में फैंका और फरार हो गई है। घटना रात्रि के समय की बताई गई है। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम की लाश को कुएं से निकाला। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है।





जानकारी के अनुसार सिमलेश पत्नि रघुराज सिंह यादव उम्र 35 साल निवासी आमलपुर थाना कचनार जिला अशोकनगर की पहली शादी पिछोर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके बाद उक्त महिला अपने पति को छोडकर पांच साल पहले ग्राम ग्राम लिलवारा में रघुराज सिंह यादव से शादी कर रहने लगी। उक्त महिला का एक तीन साल का बेटा भी है। दूसरा बेटा अभी 4 माह का था जिसे रात्रि में कलयुगी मां अपने साथ लेकर फरार हो गई।

सुबह जब ग्रामीण कुए पर पानी भरने गए तो उन्होने देखा कि एक मासूम की कुए में लाश तैर रही है। तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी। रघुराज ने अपने घर में देखा तो उसकी पत्नि और बच्चा गायब था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त लाश को निकाला। इस कुएं में एक शॉल भी मिली है। जिससे पुलिस एक संभावना जता रही है कि कही महिला की लाश भी कुएं में तो नहीं है। इसी के चलते अब पुलिस कुएं को खाली कराकर महिला की तलाश कर रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त महिला आए दिन इस तरह की हरकत करते आई हैै। पहले भी वह अपने बडे बेटे को लेकर भाग गई थी। जो बमुश्किल आई। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त महिला ने पहले पति के साथ भी कोई ऐसी ही बारदात की थी। जिसके चलते पुलिस अब पिछोर पुलिस के जरिए पुराने रिकॉर्ड दिखबा रही है। पुलिस हर पहलू को बारीकी से देखते हुए जांच कर रही है





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन