मकर संक्रांति पर नर्मदा में स्नान करने गए एक ही परिवार के 5 बच्चे डूबे

; 3 को बचाया, 2 बच्चे लापता



नरसिंहपुर / गाडरवारा क्षेत्र में नर्मदा नदी में मकर संक्रांति पर स्नान करने गए एक ही परिवार के 5 बच्चे डूब गए, जिनमें 3 को बचा लिया गया और 2 लापता हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक, गाडरगारा क्षेत्र भौरझिर गांव के समीप नर्मदा नदी के लिंगा घाट पर चार लड़के-लड़कियां स्नान करने गए थे। नदी में पानी गहरा होने की वजह से वह नीचे चले गए और डूबने लगे। घाट पर स्नान कर रहे दूसरे लोगों ने डूबते 3 बच्चों को किसी तरह से बचा लिया, लेकिन एक लड़का अभिराव कौरव (19) और लड़की रितु (8) डूब गईं, जिनका पता नहीं चल सका है। पांचों बच्चे एक ही परिवार के बताए गए हैं। दोनों बच्चों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली गई है। सभी बच्चे भौरझिर गांव के रहने वाले हैं।


घटना की सूचना मिलने पर गाडरवारा से पुलिस और अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच गया है। इसके पहले सूचना देने के दो घंटे बाद गोताखोर मौके पर पहुंच सके, जिससे लापता बच्चों की खोजबीन में भी देरी हुई। हालांकि स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर बच्चों को तलाशने की कोशिश की।



Popular posts
MP पुलिस के जांबाज अफसर ओर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मोहिंदर कंवर परिणय सूत्र में बंधे
Image
कुख्यात गुर्जर गैंग का 5 हजार का इनामी डकैत हथियार सहित गिरफ्तार
Image
जौरासी आतरी तिराहे के पास लगे जंगल के ऊपर किसी अज्ञात की लाश
Image
दतिया में 1101 कलशों को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image