मायावती के 64वें जन्मदिवस पर कटा 64 किलो का केक

, जिसके हाथ में जितना आया, उतना लूटकर खाया


इटावा / उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को अपना 64वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान मायावती ने भले ही केक न काटा हो, लेकिन इटावा में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। यहां जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों ने गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। वहीं केक कटते ही उसे लूटने की होड़ मच गई। कार्यकर्ता व तमाम बच्चे केक पर टूट पड़े और महज एक मिनट के भीतर लूट लिया। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।  


दरअसल, इटावा में प्रदर्शनी पंडाल में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। यहां करीब पांच हजार भीड़ जुटी थी। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर 64 किलो केक का इंतजाम किया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ-कानपुर मंडल के जोनल प्रभारी चिन्तामणि पहुंचे थे। यहां जब गाना शुरू हुआ तो जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता अपनी खुशी को रोक नहीं पाए और मंच पर ही ठुमके लगाने लगे। मौजूद बच्चों और महिलाओं ने डांस किया।


इसके बाद केक काटा गया। जिस पर अचानक ही भीड़ टूट पड़ी। जिसके हाथों में जितना आया, वह लूटकर ले गया। इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं के कपड़े भी खराब हो गए। अफरा तफरी मचने से मंच पर रखी कुर्सियां व मेज उलट-पलट गए। अनुशासन के लिए लगे वालंटियर्स को बल प्रयोग करना पड़ा। 


 


Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image