माही कॉन्ट्रैक्ट से बाहर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ

, 3 घंटे में 10 हजार ट्वीट हुए




 




 

खेल डेस्क / महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने गुरुवार को जारी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया। वे पिछले साल ए-ग्रेड में थे। बोर्ड के इस फैसले के थोड़ी देर बाद ही ट्विटर पर  #ThankYouDhoni और #MSDhoni ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने लिखा- क्या, एक युग को अंत हो गया....धोनी बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर...रांची या वाइजैग में उनका आखिरी अंतरराष्ट्र्रीय मैच आयोजित कर उन्हें सम्मानजनक विदाई दें।


दूसरे यूजर ने लिखा- शानदार और अतुलनीय युग का अंत। एक और यूजर ने लिखा- ऐसा खिलाड़ी, जिसने टीम को हमेशा व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ऊपर रखा। ऐसा नहीं है कि फैन उन्हें विदाई देने की ही बात कर रहे हैं, कुछ फैंस ने बोर्ड के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए उन्हें कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल करने की बात लिखी।


यूजर ने लिखा- धोनी बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट मैच फिनिशर


एक यूजर ने लिखा- हैरान करने वाली बात कि धोनी को बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्र्रैक्ट में शामिल नहीं किया। वे इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिसने टी-20 और वनडे विश्व कप जीता। धोनी बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट मैच फिनिशर, बेस्ट कप्तान। बहुत मुश्किल हो रहा है, यकीन करने में।


फैसले से आहत एक यूजर ने ट्वीट किया- बोर्ड का फैसला शर्मनाक है, कैसे बीसीसीआई धोनी के लिए ऐसा कर सकता है


धोनी के ब्रेक को लेकर गावस्कर ने सवाल उठाए थे 


धोनी ने पिछले साल जुलाई में विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के बाद से ही क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है। उनकी गैरहाजिरी को लेकर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था, क्या कोई खिलाड़ी खुद को भारत के लिए खेलने से दूर रख सकता है?। वहीं, मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी इशारा किया था कि धोनी जल्द ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। शास्त्री ने कहा था, मेरी धोनी से बात हुई है। जल्द ही वे वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना