करोड़ों की संपत्ति की मालकिन; जब जिंदा थी किसी ने संभाला नहीं, अब आ गए कई वारिस



श्रीगंगानगर /  पुरानी आबादी में मोहरसिंह चाैक निवासी 85 वर्षीय वृद्धा बिरजीदेवी का बुधवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दाैरान निधन हाे गया। उनके पति खिवणाराम भुंवाल का निधन करीब दाे दशक पूर्व ही हाे गया था। महिला के खुद की काेई संतान नहीं है। मृतका कराेड़ाें रुपए की संपत्ति की मालकिन थी। जिसके पास करीब 10 से 15 बीघा जमीन बताई जा रही है। मृत्यु के बाद अब उसके कई वारिस सामने आ गए हैं। पुरानी आबादी पुलिस और प्रशासन महिला के पैतृक वारिस की तलाश कर रही है ताकि अंतिम संस्कार के लिए शव साैंपा जा सके।


इस बीच मृतका की बहन के बेटे ने एडीएम प्रशासन काे प्रार्थना-पत्र देकर अपनी माैसी की माैत के पीछे लाधुवाला निवासी किसी रिश्तेदार काे जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस रिपाेर्ट पर मर्ग ताे दर्ज कर ली है लेकिन असली वारिस काैन है यह दिनभर तय नहीं हाे पाया। अब पुलिस ने कहा है कि मृतका बिरजीदेवी भुंवाल का अगर काेई वारिस है ताे वह दस्तावेज पुरानी अाबादी पुलिस थाने में पेश करे ताकि बुजुर्ग महिला के शव का अंतिम संस्कार करवाया जा सके। तीन दिन तक वारिस तय नहीं हाे पाए ताे महिला के शव का अंतिम संस्कार पुलिस ही करवाएगी।


तपाेवन ब्लड बैंक अध्यक्ष उदयपाल झाझड़िया ने बताया कि महिला बिरजीदेवी के बारे में माेहरसिंह चाैक पर उनके पड़ाेस मे रहने वाले संदीप भांभू ने सूचना दी थी। इस पर टीम सदस्य त्रिलाेक वर्मा व अन्य माैके पर पहुंचे। महिला काे कमरे से मरणासन्न हालत में उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। 15 जनवरी की सुबह 6 बजे महिला का निधन हाे गया। डाॅक्टराें ने उनकाे बताया कि महिला काफी दिनाें से भूखी अाैर प्यासी थी। इस कारण उसके गुर्दे अाैर किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। भर्ती करवाया गया था तब ही उसके बचने की संभावनाएं बहुत कम थीं।


पुरानी आबादी थाना से जांच अधिकारी एएसआई सुभाष मीणा ने बताया कि इस संबंध में अस्पताल से सूचना मिली थी कि माेहरसिंह चाैक निवासी लावारिस बिरजीदेवी का निधन हाे गया है। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तब तक शव काे माेर्चरी रखवा दिया गया था। अस्पताल और मृतका के घर गए ताे पुलिस काे काेई वारिस नहीं मिला।


पुलिस के पास एडीएम प्रशासन कार्यालय से एक पत्र मिला है। यह 15 एसपीएम निवासी इंद्राज कुमार द्वारा पेश किया गया था। इसमें परिवादी ने बताया है कि मृतका परिवादी की मां की सगी बहन है। महिला के पास रह रहे लाधुवाला निवासी विजयकुमार सहारण ने उसे धीमा जहर देकर मार दिया है। पुलिस ने इस रिपाेर्ट के अाधार पर मर्ग दर्ज की है। एसएचअाे रणजीत सेवदा ने बताया कि महिला के शव का गुरुवार काे पाेस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसकी माैत काे लेकर लगाए गए अाराेपाें की पुलिस जांच कर रही है। संपत्ति विवाद का निस्ताण प्रशासन अथवा काेर्ट करेगी।


मृतका के भानजे इंद्राज ने जमीनाें की वसीयत करवा रखी है खुद के नाम, परिवाद में दस्तावेज पेश किए


एसएचअाे रणजीत सेवदा ने बताया कि मृतका की बहन के बेटे 15 एसपीएम निवासी इंद्राज ने परिवाद के साथ वसीयतनामा पेश किया है। यह 2018 में बनवाया गया था। इसमें उसने दावा किया है कि उसकी माैसी बिरजीदेवी ने अपनी सारी जमीन जाे कई जगह कई टुकड़ाें में है की वसीयत उसके हक में कर दी थी। हालांकि पुलिस मृतका की संपत्ति के संबंध में काेई जांच नहीं कर रही है। पुलिस केवल मृतका की मृत्यु के कारणाें की जांच करेगी। संपत्ति के मालिकाना हक का निर्धारण काेर्ट करेगा। 



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन