कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के बंगले में सुरक्षाकर्मी ने एके-47 से गोली मारकर आत्महत्या की



दंतेवाड़ा / छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शुक्रवार देर रात कांग्रेस विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मारी है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विधायक के बंगले की सुरक्षा में जवान तैनात था और वहीं पर उसने खुद को गाेली मार ली। जवान की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि काफी लंबे से ये जवान विधायक की सुरक्षा में लगा था। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है। 


मोबाइल पर बात करने के दौरान जवान ने खुद पर चलाई गोली




  1.  


    जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक देवती कर्मा जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनके गृह जिले फरसापाल स्थित बंगले की सुरक्षा में जगदलपुर निवासी जवान आशोराम कश्यप भी तैनात था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब 12.55 बजे आशोराम कश्यप मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। राइफल से एक राउंड फायर किया गया और गोली उनके दाहिने ओर सीने लगी। इसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


     




  2.  


    देर रात बंगले में गोली चलने से हड़कंप मच गया। बाकी के सुरक्षाकर्मी भागकर मौके पर पहुंचे जवान आशेराम खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फरसापाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने जवाने की राइफल जब्त करने के साथ ही शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया है। यहां शनिवार को जवान के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस की ओर से उसके परिवार को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


     




  3. दो बार से विधायक हैं दिवंगत कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा


     


    कांग्रेस विधायक देवती कर्मा दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा की पत्नी है। नक्सलियों ने झीरम घाटी में हमला कर कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा सहित 17 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद हुए चुनाव में देवती कर्मा जीत कर विधायक बनीं। इसके बाद हुए चुनाव में भाजपा के भीमा मंडावी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भाजपा विधायक भीमा मंडावी की भी 9 अप्रैल 2018 को नक्सली हमले में हत्या हो गई। उपचुनाव में भाजपा ने उनकी पत्नी ओजस्वी मंडावी को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें देवती कर्मा से हार का सामना रकना पड़ा। 





Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना