कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुरारी गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुरारी गुप्ता ने किया ध्वजारोहण


विकास व्हीकल्स प्रालि पर फेहराया तिरंगा     


दतिया / देश के  71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश महासचिव मुरारी लाल गुप्ता कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुरारी गुप्ता जी ने सबसे पहले राजगढ़ चौराहा स्थित विकास व्हीकल्स प्रालि दतिया  के शोरूम पर तिरंगा फहराया उसके बाद वह अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल रहे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पीसीसी महासचिव मुरारी लाल गुप्ता ने अपने निवास एवं विकास व्हीकल्स प्रा लि दतिया के शोरुम पर भारत देश के 71  वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्ष एवं उल्लास  के साथ तिरंगा झंडा फहराया व झंडा वंदन कर मिष्ठान का वितरण किया \ श्री  गुप्ता ने इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा की   गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए बहुत मायने रखता है। भारत एक महान देश है और सिर्फ भारत में ही विविधता में ही एकता देखने को मिलती है। 26 जनवरी और 15 अगस्त दो ऐसे राष्ट्रीय दिवस हैं जिन्हें हर भारतीय गौरव के साथ मनाता है।


झंडा वंदन के मोके पर मुरारी लाल गुप्ता, वरिष्ठ नेता रामदास उत्साही, मुकेश यादव पूर्व पूर्व पार्षद , चंदन यादव ठेकेदार, महादेव तिवारी, अरुण तिवारी, पंकज श्रीवास्तव पत्रकार, रामप्रकाश शर्मा पत्रकार, मनोज श्रीवास्तव, नितिन गोस्वामी, विवेक सोनी, सुशील सिजरिया चावला, सुनील सेन, संतोष पाल, चरण सिंह यादव, सुरेश चन्द्र राय, महेश दाऊ, सुगर सिंह, दीपू गुप्ता, रवि रावत, संतोष यादव, अनिल पाल, रोहन दास अजय शर्मा, सोनू परमार, ब्रजेन्द्र पाल, आशेष शर्मा, मोनू शर्मा, श्रीकांत शिवहरे, बिन्नी दांगी आदि उपस्थित रहे।