जिला महामंत्री को मारी सरेआम गोली

पूर्व कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के भाई ने जिला महामंत्री को मारी सरेआम गोली





भोपाल / मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस नेता के भाई द्वारा युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। यहां साल के आखरी दिन पूर्व कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के भाई योगेश कटाने ने एक युवक को गोली मार दी।युवक को आनन-फानन में भोपाल के जेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से देर रात उसे हमीदिया रैफर किया गया। पुलिस ने इकबाल के बयान के आधार पर योगेश कटारे और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।


यह मामला 31 दिसंबर देर रात का बताया जा रहा हैं। घटना गोविंदपुरा इलाके की हैं। जिस युवक को गोली मारी गई है उसका नाम इकबाल खान है और वह कांग्रेस का जिला महामंत्री  हैं। विवाद किस बात को लेकर हुआ अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है।लेकिन बताया जा रहा है कि बीती रात कैलाश नगर में अपने घर के पास योगेश कटारे अपने दोस्तों के साथ अलाव के पास खड़ा था, उसी दौरान ऐशबाग इलाके में रहने वाला इकबाल जैसे ही वहां पहुंचा योगेश ने उसके साथ अभद्रता की। विवाद इतना बढ़ा कि योगश और उसके साथियों ने इकबाल के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर उस पर पिस्टल तान दी। इकबाल ने पिस्टल पकड़ ली और इसी बीच गोली चल गयी, जो इकबाल के हाथ की उंगली को चीरते हुए निकल गई। घायल इकबाल को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इकबाल के उंगली में 18 टांके आए और सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल है। वही कांग्रेस में भी हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


बता दे कि हेमंत कटारे वही है जिन पर बीते साल दुष्कर्म के आरोप लगे थे। कटारे कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। सत्यदेव कटारे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत युवावस्था से ही कर दी थीऔर वे मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं में गिने जाते थे। अक्टूबर 2016 में उनकी मौत के बाद हेमंत कटारे जब विधायक बने थे तो उनकी गिनती मध्य प्रदेश के तेज तर्रार युवा नेताओं में की जाती थी। अटेर में उनकी अच्छी पकड़ थी, वे युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय थे।लेकिन रेप केस में नाम आने पर वे काफी चर्चा मे रहे थे।जिसका खामियाजा यह रहा कि पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में रेप केस का मामला सामने आने के बाद वे हार गए थे।अब उनके भाई एक युवक पर गोली चलाकर सुर्खियों में आ गए है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।




Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन