जहांनुमा रिट्रीट में सीवेज वाटर से हाे रही थी सब्जियाें की सिंचाई

, लोगों ने की शिकायत; अमले ने पंचनामा बनाया



भाेपाल / नगर निगम अमला बुधवार की सुबह वन विहार राेड स्थित जहांनुमा रिट्रीट पहुंचा। यहां अमले काे होटल परिसर में लगी सब्जियों की सिंचाई सीवेज के अनट्रीटेड वाटर से हाेती मिली। इस पर अमले ने स्पाॅट फाइन लगाने की बात कही, लेकिन माैके पर जहांनुमा का काेई जिम्मेदार व्यक्ति ही नहीं पहुंचा। ऐसे में स्पाॅट फाइन की कार्रवाई नहीं हाे पाई। निगम अमला पंचनामा बनाकर लाैट आया। निगम अधिकारियाें का कहना है कि जहांनुमा प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, जहांनुमा प्रबंधन ने निगम के इस दावे काे खारिज कर दिया है। 


वन विहार राेड पर माॅर्निंग वाक के लिए जाने वाले लाेगाें ने निगम के अधिकारियाें से शिकायत की थी कि जहांनुमा रिट्रीट की ओर से सीवेज की असहनीय बदबू आती है। इससे आशंका है कि सीवेज के पानी से यहां सब्जियाें समेत अन्य फसलों की सिंचाई की जा रही है। इसे जांचने के लिए सुबह करीब 7 बजे नगर निगम उपायुक्त विनाेद शुक्ला, क्षेत्रीय एएचअाे, जाेनल अधिकारी समेत स्टाफ काे लेकर जहांनुमा पहुंचे थे। इस दाैरान सीवेज टैंक से सीधे पाइप लगाकर सब्जियाें की सिंचाई की जा रही थी। निगम अधिकारियाें का दावा है कि सब्जियाें की सिंचाई के दाैरान पूरे परिसर में बदबू फैली हुई थी। यहां सब्जियों के साथ ही गेहूं और गन्ने की फसल को भी इसी पानी से सींचा जा रहा था। काफी जद्दोजहद के बाद भी कोई जिम्मेदार सामने नहीं आया तो अमला पंचनामा बनाकर लौट गया।


जिम्मेदारों ने नहीं दिखाया एसटीपी


जहांनुमा रिट्रीट के कर्मचारियाें ने निगम अमले काे बताया कि एसटीपी बना हुअा है। सीवेज वाटर काे इसमें ट्रीट किया जाता है। इसके बाद ही उसे दाेबारा उपयाेग किया जाता है। परिसर में बाेरवेल भी है। सिंचाई के लिए बाेरवेल का पानी भी उपयाेग किया जाता है। हालांकि, जब निगम अमले ने एसटीपी देखना चाहा ताे किसी ने उसका उपयाेग हाेता नहीं दिखाया।


निगम और होटल प्रबंधन के अपने-अपने तर्क अनट्रीटेड वाटर से हो रही थी सिंचाई 
जहांनुमा रिट्रीट में सब्जियाें की सिंचाई सीधे ताैर पर सीवेज के अनट्रीटेड वाटर से की जा रही थी। एसटीपी बना है, लेकिन उसका उपयाेग नहीं किया जा रहा था। फिलहाल पंचनामा बनाया गया है, अागे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - विनाेद शुक्ला, उपायुक्त, नगर निगम


सीवेज के पानी के उपयोग की बात सही नहीं
12 एकड़ का परिसर है। 10 एकड़ में सब्जियां, गेंहू अादि उगाए जाते हैं। सिंचाई के लिए बाेरवेल से पानी लिया जाता है। इसके साथ ही एसटीपी में ट्रीटेड पानी का उपयाेग करते हैं। सीवेज के पानी के उपयाेग की बात सही नहीं है। - विसेंट मार्रक्वीस, जनरल मैनेजर, जहांनुमा रिट्रीट



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन