इंडिका कार पलटियां खाकर रोड के दूसरी साइड स्कॉर्पियो से टकराई

, नवविवाहित जोड़ा समेत 3 की मौत



मोगा / मोगा में शनिवार शाम को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक नवविवाहित जोड़ा भी शामिल था। बताया जा रहा है कि इस परिवार की कार को एक और कार ने टक्कर मार दी, जिसमें कुछ लोग रिश्तेदारी में शोक जताकर लौट रहे थे। हादसा इतना भयंकर था कि नवविवाहित जोड़े सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लुधियाना रेफर किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार रायकोट (लुधियाना) निवासी जसपाल सिंह (26 साल) एवं उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर (25 साल) की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। शनिवार को दोनों टाटा इंडिका कार से मोगा से वापस रायकोट लौट रहे थे। उनके साथ गुरप्रीत कौर की 18 वर्षीय कजिन प्रदीप कौर भी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ी जसपाल सिंह चला रहा था। थाना मैहना के निकट हाईवे पर अचानक टाटा इंडिका कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटियां खाते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा पहुंची। इस दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार से टकरा गई। स्कॉर्पियो सवार परिवार मुल्लापुर से किसी संबंधी के निधन पर शोक जताकर लौट रहा था।


सिविल अस्पताल में भर्ती स्कॉर्पियो कार चालक गुरमीत सिंह पुत्र नाजर सिंह निवासी नाथेवाला (बाघापुराना) ने बताया कि गाड़ी में उसकी बहन बलबिंदर कौर गिल पत्नी रघुवीर सिंह निवासी सेक्टर-35सी चंडीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार दूसरी बहन चरणजीत कौर बराड़ पत्नी बलबिंदर सिंह बराड़ (60 साल) व टाटा इंडिका में सवार प्रदीप कौर को गंभीर हालत में लुधियाना रेफर कर दिया गया। थाना मैहना के एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों व मृतकों को तत्काल पुलिस व एक एम्बुलेंस गाड़ी के माध्यम से सिविल अस्पताल लाया गया।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image