घना कोहरा छाने से बिजिविलिटी घटी, सुबह 7 बजे भोपाल में 50 मीटर दृश्यता रही

, एक भी फ्लाइट नहीं हो सकी लैंड



भोपाल / बुधवार सुबह मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। उत्तर और पश्चिम मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेन दो से पांच घंटे की देर से चल रही हैं। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर एयरपोर्ट पर सुबह की फ्लाइट्स दृश्यता कम होने के कारण लैंड और टेकऑफ नहीं हो पाई हैं। भोपाल में सुबह 7 बजे दृश्यता 50 मीटर से कम दर्ज की गई। 


मकर संक्राति पर मौसम ने एक बार फिर करवट ली और सुबह लोगों का सामना घने कोहरे से हुआ। करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।  राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर-चंबल संभाग में दृश्यता इतनी कम थी कि 50 मीटर दूर तक भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि भोपाल में रात् ढाई बजे से ही कोहरे की चादर तन गई थी और अलसुबह तो द्रश्यता शून्य थी। भोपाल सहित ग्वालियर, इंदौर, दतिया , गुना, राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर, दमोह , खजुराहो एवं सागर में भी घना कोहरा छाया रहा और इन शहरों में द्रश्यता 200 मीटर से 500 मीटर तथा कही 1000 से 2000 मीटर तक रही। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर,चंबल और सागर संभाग के जिलों में कोहरा छाया रहा तथा भोपाल, सागर, उज्जैन और रीवा संभाग के जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा या बूंनाबांदी भी हुई।


मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पर बना चक्रवाती घेरा कमजोर पड़ गया है लेकिन महाराष्ट्र पर बना चक्रवाती घेरा आज खिसककर दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश पर आ गया है। इसी के साथ 17 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर यहां होने वाला है। इसके परिणामस्वरूप 21 जनवरी तक प्रदेश में लगभग ऐसा ही मौसम रह सकता है।


प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री बैतूल में रिकार्ड हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में तथा रायसेन, राजगढ़, रीवा एवं सतना जिलों में कहीं कहीं गरज चमक की स्थिति बनने तथा ग्वालियर,चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में और भोपाल, शाजापुर, राजगढ़, आगर, रीवा एवं सतना जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है।


कहां कितना तापमान(डिग्री में)








































शहरअधिकतमन्यूनतम
भोपाल24.314.9
इंदौर26.016.0
ग्वालियर18.711.0
जबलपुर28.213.6
रीवा25.212.4
सतना24.614.3

लैंड नहीं हो सकीं फ्लाइट्स


भोपाल एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के चलते दिल्ली और मुंबई से आने वाली फ्लाइट लैंड नहीं हो सकीं। फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट किया गया। मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट साढ़े नौ बजे के बाद लैंड हुईं। वहीं ग्वालियर में भी एक भी फ्लाइट लैंड नहीं हुई है। इसी तरह यहां से कोई फ्लाइट समय से उड़ान नहीं भर सकी। इंदौर में सुबह लैंड होने वाली फ्लाइट्स को भी डायवर्ट किया गया है। कोहरे के कारण इंदौर आने-जाने वाली फ्लाइटें प्रभावित रही। बेंगलुरु से इंदौर आने वाली फ्लाइट कोहरे के कारण उतर नहीं हो सकी। इस फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। वहीं, इसके अलावा दिल्ली, मुंबई सहित अन्य रूटों की आने-जाने वाली अन्य फ्लाइटें भी देरी से आई और गई। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई।


ट्रेन भी लेट


घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेन पांच घंटे तक की देरी से चल रही हैं। दिल्ली से आने वाली जीटी, मालवा, भोपाल एक्सप्रेस, तमिलनाडु सहित अन्य प्रमुख गाड़ियां दो से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। 


शिवपुरी में बारिश के बाद ठंड और बढ़ी : शिवपुरी और आसपास के इलाकों में आज बारिश होने के बाद ठंड और अधिक बढ़


गयी। सर्द हवाओं ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। शिवपुरी सहित जिले में कल दिन भर से बादल छाए थे और शाम के समय कई क्षेत्रों में घना कोहरा छा गया था। आज सुबह अचानक कुछ देर के लिए तेज बारिश हुयी। जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास बना हुआ है।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना