एक ही दिन में प्रदेश में मौसम के तीन रंग भोपाल में कोहरे का पहरा 7 शहर भीगे

; इंदौर-होशंगाबाद में तपी रात



भाेपाल / पूरे प्रदेश में बुधवार काे माैसम के कई रंग देखने काे मिले। भाेपाल, गुना, खजुराहाे, दमाेह, सागर, राजगढ़ और दतिया जहां घने काेहरे में ढंके रहे, वहीं इंदाैर-हाेशंगाबाद में लाेगाें काे रात में गर्मी का अहसास हाे गया। यहां न्यूनतम पारा सामान्य से पांच डिग्री बढ़कर 16 डिग्री तक पहुंचा। दूसरी अाेर ग्वालियर, उज्जैन, मलाजखंड, बालाघाट, नाैगांव, खजुराहाे, शाजापुर में कुछेक जगह बारिश भी हुई। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि हालांकि ऐसा माैसम सिर्फ दाे दिन अाैर रह सकता है। इसके बाद 17-18 जनवरी से कड़ाके की ठंड का एक और दाैर शुरू हाे जाएगा।


ऐसा माैसम इसलिए


काेहरा क्याें : हवा की रफ्तार कम रही, जबकि नमी ज्यादा।
गर्मी क्याें : उत्तर से सर्द हवा नहीं अा रही, बादल भी छाए।
बारिश क्याें : कुछेक जगह हवा में नमी ज्यादा रही।


50 मीटर विजिबिलिटी


भाेपाल में बुधवार सुबह 7:30 बजे विजिबिलिटी सिर्फ 50 मी. रह गई थी, जाे कि शाम तक बढ़कर 1000 हाे गई। राजा भोज एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने का असर फ्लाइट्स पड़ा। इसके चलते दो फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा वहीं। 8 फ्लाइट लेट हुईं। इनमें से 2 देरी से टेकऑफ हुई और 6 देरी से आईं। डायवर्ट की गई फ्लाइट में एअाई-633 मुंबई-भोपाल व एसजी-2623 दिल्ली-भोपाल शामिल हैं।


एसजी-3721 भोपाल-अहमदाबाद फ्लाइट सुबह 6:55 की जगह दोपहर में 11:40 बजे टेकऑफ हुई। यानी पौने 5 घंटे लेट।  


एसजी-2624 की भोपाल-दिल्ली फ्लाइट को सुबह 8:15 की बजाय दोपहर 2:30 बजे यहां से रवाना हुई। यानी 6:20घंटे लेट। 


फ्लाइट नंबर                     कब आना था         कब आई
6ई-2035 दिल्ली-भोपाल    सुबह 8:00            दोप12:42
6ई-5301 दिल्ली-भोपाल    सुबह 8:55           दोप 12:17
एआई-481 दिल्ली-भोपाल    सुबह 10:15       दोपहर 1:36
6ई-7121 हैदराबाद-भोपाल    दोपहर 12:35    दोपहर 2:06
एआई-482 पुणे-भोपाल       दोपहर 2:00          शाम 5:17
6ई-5356 दिल्ली-भोपाल    दोपहर 1:05        दोपहर 1:34


कैटेगरी-1 का सिस्टम


एविएशन एक्सपर्ट कैप्टन एसआर मीणा के मुताबिक राजा भोज एयरपोर्ट पर अभी कैटेगरी-1 का सिस्टम लगा है। इसमें विजिबिलिटी न्यूनतम 850 मी. होने पर ही फ्लाइट लैंड होती है। जबकि दिल्ली, मुंबई एयरपोर्ट पर कैटेगरी-2 का लैंडिंग सिस्टम है। इसमें दृश्यता शून्य होने पर फ्लाइट रन-वे लैंड हो जाती है। 



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
ग्रीन जॉन में चल रही दतिया पलायन कर आये मजदूरों से हुई कोरोना संक्रमित 
Image
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन