छपाक' के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

, कार्यकर्ताओं के लिए वेब मॉल में 251 सीटें करवायीं बुक



लखनऊ / उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मूवी 'छपाक' के समर्थन में उतर आए हैं। इसके लिए उन्होंने शुक्रवार को सपा के कार्यकर्ताओं के लिए मूवी के एक शो की पूरी टिकटें खरीद लीं। इसकी सूचना कार्यकर्ताओं को दी गई। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर पहुंचकर इस मूवी का आनंद लिया।  


अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए गोमती नगर में स्थित वेब मल्टीप्लेक्स में दो बजे के शो की सारी टिकटें खरीदीं थी। इसमें कुल 251 सीटें थीं और सभी सीटें फुल थीं।  शो देखने के लिए सपा के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इस दौरान महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थीं। सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ यह मूवी देखी। 


हालांकि सपा के पदाधिकारियों के मुताबिक, समाजवादी युवजन सभा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने सुबह खुद जाकर यह मूवी देखी थी। 


दरअसल, बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू में जाने के बाद अचानक विवादों में आई उनकी नई फिल्म 'छपाक' शुक्रवार को रिलीज हो गई। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी का किरदार निभाया है। फिल्म में विक्रांत मेसी भी मुख्य भूमिका में हैं। छपाक को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।


इससे पहले समाजवादी पार्टी ने बकायदा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। इसमें लिखा था कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को 'छपाक' फिल्म दिखाएगी। 



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
संत श्री 1008 बैदेही बल्लभ शरण महाराज का हुआ अभिनंदन
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image