भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा- मुसलमानों के लिए बहुत से देश हैं

, हिन्दुओं के लिए सिर्फ भारत है



बाराबंकी / भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व राज्यसभा सभा सांसद विनय कटियार ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत देश के किसी भी मुसलमान को देश छोड़ने की नोटिस नहीं दी गई है क्योंकि यह नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला कानून नहीं है। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों के लिए तो उनके अपने देश हैं मगर हिन्दुओं के लिए सिर्फ हिंदुस्तान ही है।


कटियार ने कहा कि जिन लोगों को धार्मिक आधार पर प्रताड़ना के शिकार होने पर नागरिकता दी जानी है, उनके लिए कोई और देश नहीं है। राम मन्दिर निर्माण में देरी होने के सवाल पर विनय कटियार ने कहा कि निर्माण में समय लगता है और विध्वंस में कुछ घण्टे और मिनट लगते हैं। जल्द ही राम मन्दिर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।


भाजपा नेता रामसजीवन वर्मा के घर आयोजित एक समारोह में भाग लेने ले लिए बुधवार देर शाम पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अगर धार्मिक आधार पर पाकिस्तान में, बांग्लादेश देश में या अफगानिस्तान में सताया जाता है तो वहां उनका अपना कानून है। उनकी रक्षा की जाएगी। उन्हें नागरिकता दी जाएगी। इसमें कहां आपत्ति है।


रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस जाना ही होगा


कटियार ने कहा कि अब हम रोहिंग्या को तो नागरिकता देने वाले हैं नही उन्हें अपने देश वापस जाना ही होगा। भारत में रह रहे मुसलमानों को कोई नोटिस तो मिला नहीं है फिर किस बात का बवाल है। नागरिकता संशोधन कानून पर जो लोग बवाल मचा रहे हैं, ऐसा लगता है कि वह देश के साथ रहना नहीं चाहते। 


सरयू से ही अयोध्या की पहचान है


घाघरा नदी का नाम सरयू नदी किये जाने पर विनय कटियार ने कहा कि इसका कारण इसकी धार्मिक पहचान बनाये रखना है। जिस तरह गंगा जी को औऱ यमुना जी को पवित्र माना जाता है ठीक उसी प्रकार सरयू जी को भी पवित्र माना जाता है। उससे अयोध्या की पहचान है। सरकार ने इसका नाम बदल कर बहुत ही अच्छा काम किया है। 



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image