भाजपा नेता चंदनबीर ने फेसबुक पर डाली देसी कट्टे संग फोटो

, गिरफ्तार



जालंधर / बस्ती नौ में रहते लेदर व्यापारी व भाजपा नेता चंदनबीर सिंह को साेमवार देर रात पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। चंदनबीर ने 5 घंटे पहले फेसबुक पर देसी कट्टे के साथ फोटो फेसबुक पर पाेस्ट की थी। थाना डिवीजन नंबर-5 में नेता के खिलाफ असलाह एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।


देसी कट्टा बरामद करने के लिए चंदनबीर से पूछताछ की जा रही है। भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री चूनी भगत लाल, उनके बेटे महिंदर भगत और पूर्व विधायक केडी भंडारी का करीबी बताया जा रहा है। चंदनबीर द्वारा फेसबुक पर देसी कट्टे के साथ फोटो शेयर करने की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई थी।


देर रात असलाह एक्ट के तहत केस दर्ज कर चंदनबीर को उसके घर के बाहर से अरेस्ट कर लिया गया। उस वक्त नेता लाेहड़ी का फंक्शन अटेंड कर रहा था। पुलिस ने उसकी तलाशी ली पर कट्टा नहीं मिला। चंदनबीर बार-बार यही पूछता रहा, उसका कसूर क्या है? थाना-5 पुलिस ने पूछा कि देसी कट्टा कहां छुपा रखा है।


नेता की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर कई समर्थक थाने पहुंच गए। समर्थकोंं काे थाने में घुसने से पुलिस ने रोक दिया। नेता से एसीपी बलजिंदर सिंह की सुपरविजन में पूछताछ की गई। आधी रात तक पुलिस कट्टा बरामद नहीं कर पाई।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना