बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद धोनी ने झारखंड टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू की



नई दिल्ली / बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटाए जाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास करते नजर आए। झारखंड टीम प्रबंधन से जुड़े सूत्र ने बताया कि हमें नहीं पता था कि धोनी हमारे साथ ट्रेनिंग करने वाले हैं। उन्हें देखकर बेहद खुशी हुई। उन्होंने नेट्स पर कुछ देर तक बल्लेबाजी की। उनके इस कदम से यह साफ हो गया है कि यह अनुभवी विकेटकीपर आईपीएल की तैयारियों में जुट गया है। 


सूत्र ने बताया कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि वे अब नियमित रूप से टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे। उनकी मौजूदगी खिलाड़ियों के लिए मददगार होगी। धोनी ने नेट्स पर काफी देर नई बॉलिंग मशीन से प्रैक्टिस की। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा भी किया गया है कि वे रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में झारखंड के लिए खेल सकते हैं। 


नवंबर में भी धोनी को नेट प्रैक्टिस करते देखा गया था


झारखंड को रणजी ट्रॉफी में रविवार से उत्तराखंड के खिलाफ मैच खेलना है। महाराष्ट्र के खिलाफ पिछले मैच में झारखंड 8 विकेट से हार गया था। भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान ने 9 जुलाई को विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। वर्ल्ड कप के बाद वे वेस्टइंडीज के दौरे पर भी नहीं गए। दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी नहीं खेले। 


धोनी पर फैसला आईपीएल के बाद होगा : रवि शास्त्री


इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी कह चुके हैं कि धोनी ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। जल्द ही वनडे को भी अलविदा कह सकते हैं। हालांकि, वे टी-20 में उपलब्ध रहेंगे। धोनी निश्चित रूप से आईपीएल में खेलेंगे। इसके बाद हम देखेंगे कि उनका शरीर किस तरह उनका साथ दे रहा है।


धोनी ने अपने भविष्य को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा


टी20 वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा था कि वर्ल्ड कप विजेता कप्तान केवल प्रदर्शन के आधार पर फिर से चुना जा सकता है। हालांकि, धोनी ने अपने भविष्य को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है। वे इस साल होने वाले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे। 


धोनी के अलावा 3 और खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर


महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। पिछली बार वे ए ग्रेड में शामिल थे। बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट गुरुवार को जारी की। इसमें 27 खिलाड़ियों से करार किया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी टॉप ग्रेड ‘‘ए प्लस’’ दी गई है, पिछले साल भी यह तीनों खिलाड़ी इसी ग्रेड में थे। धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू और खलील अहमद भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हुए हैं।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना
अमन का पैग़ाम देने वाले हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image