अजमेर के आसमान पर छाई लाखों पीली-सफेद तितलियां



अजमेर / आसमान पर बुधवार को लाखों तितलियां छा गईं। खूबसूरती का पर्याय मानी जाने वाली ये तितलियां अचानक कहां से अाईं इसे लेकर दिनभर लोग चर्चा करते रहे। हल्की पीली व सफेद लाखों तितलियों का काफिला काफी देर तक पूर्व दिशा की ओर जाते देखा जाता रहा।


इतनी बड़ी संख्या में तितलियों को पहली बार देखा गया। पर्यावरण विद और कीट वैज्ञानिक भी संख्या काे लेकर आश्चर्यचकित हैं। हजारों की तादात में यह माइग्रेट करती हैं, लेकिन यह संख्या कई करोड़ मानी जा रही है। राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र (एनएचआरसी) के कीट वैज्ञानिक अब जानकारी जुटाने में लगे हैं कि एकाएक इतनी तितलियां कहां से आईं। इसके क्या इकोलॉजिकल कारण हैं, किस रूट से यह तितलियां आई हैं। पत्ता गोभी, फूल गागोभी, सरसों सहित इसी तरह की सब्जियों की फसल के लिए इन्हें थोड़ा हार्मफुल बताया जा रहा है।


एमडीएसयू के पर्यावरण विभाग के एचओडी ने कहा कि यह लेमन एमीग्रेंट है


अंडे से अडल्ट (व्यस्क) होने तक इन तितलियों का जीवन काल करीब एक माह का होता है। लेकिन यह मौसम और र तापमान पर भी डिपेंड करता है। यदि तेज गर्मी है तो इनकी लाइफ कम होगी, जबकि सर्द मौसम में इनकी लाइफ ज्यादा होगी। इन दिनों जो मौसम है, वो इन तितलियों के लिए उपयुक्त है। इनकी ग्रोथ भी तापमान पर आधारित है।


इसलिए फसलों के लिए हो सकती है नुकसानदायक
 कीट वैज्ञानिक इसे पायरस ब्रेस्की प्रजाति की तितली बता रहे हैं। तितलियां ब्रेस्का ग्रुप की फसलें जैसे फूलगोभी, पत्तागोभी, सरसों सहित अन्य के लिए बेहद नुकसान दायक है। यह इन फसलों पर बैठेंगी और अंडे देंगी। इन अंडों से लार्वी निकलेगी, जो कि फसल को नुकसान पहुंचाती है।


तितलियों के बारे में स्टडी जारी
 यह पायरस ब्रेस्की प्रजाति की तितलियां हैं। फूल गोभी, पत्ता गोभी और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। किसानों को सलाह है कि सावधानी बरतें। इनसे बचने के लिए क्यूनफॉस, क्लोरलफॉलीफास सहित अन्य कीटनाशक का छिड़काव किया जा सकता है। इतनी संख्या में कहां से आई है, इस बारे में स्टडी की जा रही है। -डा. कृष्णकांत, कीट वैज्ञानिक, एनएचआरसी


नेचुरल साइकिल है, लेकिन इतनी तादात में नहीं देखी गई
 यह हल्के पीले रंग की तितलियां लेमन एमीग्रेंट हैं। हजारों की संख्या में माइग्रेट करती हैं, लेकिन यह संख्या करोड़ों में है। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है। तितलियां फसल के लिए नुकसानदायक नहीं है, लेकिन यह फसल पर बैठेंगी और अंडे देंगी तो इनसे जो लार्वी निकलेगी और प्यूपा बनेगा वो फसल को खाता है, हार्मफुल हो सकता है। -डा. प्रवीण माथुर, एचआेडी पर्यावरण विभाग, एमडीएस यूनिवर्सिटी



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना