अब इस तरह के सवालों का देना होगा जवाब- घर में डीटीएच है या केबल

, स्मार्टफोन है या मोबाइल, नेट यूज करते हैं या नहीं



भोपाल / जनगणना 2021 के चलते सरकार पहली बार यह जानने की कोशिश करेगी कि राजधानी के कितने घरों में इंटरनेट है। हर  घर में कितने मोबाइल अथवा स्मार्टफोन है। यह भी जानकारी ली जाएगी कि कितने घर में लोग लोकल केबल ऑपरेटर, डीटीएच, डिश कनेक्शन आदि के जरिए टीवी देखते हैं। किस तरह के वाहन का उपयोग करते हैं। यह सब नई जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सवाल का हिस्सा है। इसी तरह के कुल 30 सवाल हर घर से सरकारी अमला पूछेगा। 


राजधानी में जनगणना मोबाइल एप से होगी। ऐसा पहली बार होगा। इसका मकसद हर काम की रियल टाइम में मॉनिटरिंग करना है। जनगणना 2021 का काम भोपाल में दो चरणों में होगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अद्यतीकरण का काम एक मई से 14 जून 2020 के बीच होगा। दूसरा चरण में जनसंख्या की गणना का काम 9 से 28 फरवरी 2021 के बीच किया जाएगा। इस बार आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल होने से इसे आप डिजिटल जनगणना भी कह सकते हैं। 



पहले चरण में मकान सूचीकरण और उनकी गणना करते हुए सरकारी अमला आपके घर एक प्रश्नावली लेकर आएगा। इसमें शामिल सवालों के जवाबों को मोबाइल एप पर दर्ज करेगा। घरों की गणना के दौरान ही राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का काम भी होगा। जनगणना के दौरान व्यक्ति द्वारा दी गई हर जानकारी सरकारी अमला गुप्त रखेगा। 


जनगणना एक सांख्यिकी प्रक्रिया है। यह आंकड़े विभिन्न सर्वेक्षणों और जन नीतियों के निर्धारण का एक सशक्त माध्यम हैं। इन आंकड़ों से परोक्ष रूप से रोजगार का सृजन होता है। लोकसभा और विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के निर्णय के उपयोग में भी आते हैं। 


वर्ष 2011 की जनगणना के दौरान लोगों से लैपटॉप और इंटरनेट के बारे में जानकारी मांगी गई थी। नई जनगणना में इंटरनेट सुविधा से जुड़ा सवाल है। यानी इसका उपयोग करने वाले को बताना होगा कि मॉडम, वाईफॉई या ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जरिए इंटरनेट चला रहा हैं।


140 साल पुराना इतिहास


देश में पहली जनगणना वर्ष 1881 में हुई थी। हर 10 साल बाद जनगणना का काम किया जाता है। यह देश की 16वीं और आजादी के बाद की 8वीं जनगणना होगी।


ये सवाल भी पूछे जाएंगे



  1. भवन का नंबर

  2. जनगणना मकान नंबर

  3. मकान के फर्श, दीवार तथा छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

  4. जनगणना मकान का उपयोग {परिवार का क्रमांक

  5. परिवार में सामान्यत: रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या {परिवार के मुखिया का नाम  

  6. परिवार के मुखिया का लिंग

  7. क्या परिवार का मुखिया अजा/ अजजा/ अन्य से संबंधित है

  8. मकान के स्वामित्व की स्थिति

  9. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या

  10. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या

  11. पेयजल का मुख्य स्त्रोत

  12. पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता

  13. प्रकाश का मुख्य स्रोत

  14. शौचालय की सुलभता

  15. गंदे पानी की निकासी आदि।



Popular posts
शादीशुदा BF संग भागी प्रेमिका, प्रेमी की पत्नी नही मानी तो प्रेमी पर दर्ज कराया RAPE का मामला
Image
उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में नन्हे नन्हे हाथों ने उकेरी रंगोलियां
Image
भाजपा शासन के 108 फैसले सही पाए
Image
ग्वालियर। ग्वालियर में तीन मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर सहित प्रशासन के आला अधिकारी और राजनेता भी पहुंच गए। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के इंदरगंज चैराहे पर रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान में गोयल परिवार रहता है। हरिमोहन, जगमोहन, लल्ला तीनों भाई की फैमिली रहती है जिसमें कुल 16 लोग शामिल हैं। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें आधी रात को भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में परिवार आग की लपटों में फंस गया।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकरी मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंच गया और आग में फंसे परिवार को बचाने लगा। लेकिन तब तक सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एडिशनल एसपी ने सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। सुबह मौके पर सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेम्बर अध्यक्ष विजय आदि भी पहुंचे। इस भीषण अग्निकांड की घटना में मृत लोगों के नाम इस प्रकार हैं - 1. आराध्या पुत्री सुमित गोयल उम्र 4 साल 2. आर्यन पुत्र साकेत गोयल उम्र 10 साल 3. शुभी पुत्री श्याम गोयल उम्र 13 साल 4. आरती पत्नी श्याम गोयल उम्र 37 साल 5. शकुंतला पत्नी जय किशन गोयल उम्र 60 साल 6. प्रियंका पत्नी साकेत गोयल उम्र 33 साल 7. मधु पत्नी हरिओम गोयल उम्र 55 साल 
Image
बिजली के बिलों में दी जाने वाली रियायतों की छोटे व्यापरियों ने की सराहना