, भाजपा ने 500 करोड़ का मानहानि केस दर्ज कराया
नई दिल्ली / भाजपा की दिल्ली इकाई ने मनोज तिवारी का वीडियो इस्तेमाल करने के लिए आम आदमी पार्टी कोे 500 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस दिया है। आप ने पार्टी के थीम सॉन्ग ‘लगे रहो केजरीवाल’ में मनोज तिवारी के एडिटेड वीडियो का इस्तेमाल किया है। भाजपा ने इसे लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।
वीडियो में तिवारी आप के पोल कैंपेन सॉन्ग में डांस करते नजर आ रहे हैं। तिवारी ने इसे इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एक्ट का उल्लंघन करार दिया और वीडियो का इस्तेमाल करने के लिए आप पर सवाल उठाए हैं।
दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को पार्टी का थीम सॉन्ग लॉन्च किया था। गाने को विशाल ददलानी ने कंपोज किया है। उन्होंने 2015 में भी आप के लिए ‘5 साल केजरीवाल’ गाना बनाया था। ददलानी का 2.52 मिनट का गाना पार्टी के नारे की तर्ज पर था: ‘ऐसे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल’। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।